दुबई में टाइट सिक्यॉरिटी में दिखे दबंग खान, सोशल पर यूजर्स ने लॉरेंस के नाम से लिए मजे…

Salman Khan Video: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा को लेकर अक्सर खबरें आती रहती हैं। उनको कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। अब सलमान खान दुबई के एक मॉल में टाइट सिक्योरिटी के बीच नजर आए हैं।

अभिनेता सलमान खान किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते है। हाल ही में एक्टर के पिता सलीम खान को बांद्रा में मिली धमकी के बाद दुबई ट्रिप से एक्टर का पहला वीडियो सामने आया है। इस घटना ने पहले से ही टाइट सिक्यॉरिटी को और भी ज्यादा अलर्ट कर दिया है। सलमान की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। इन सबके बीच सलमान दुबई के मॉल में चारों तरफ अपने बॉडीगार्ड्स के साथ चलते नजर आए। इस विडिओ पर फैंस मजेदार कमेन्ट कर रहे है।

सलमान का दुबई मॉल वाला वीडियो

सलमान का दुबई मॉल वाला ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में है। दुबई मॉल में सलमान खान की मौजूदगी ने उनके फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ाया दिया और अपने फेवरेट सितारे की एक झलक देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। मॉल से सामने आए इस वीडियो में सलमान अपनी सिक्यॉरिटी के साथ शॉपिंग प्लाज़ा में दिख रहे हैं।

इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर सलमान खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फैंस अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पाने के लिए बहुत उतावले रहते हैं। अब सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें वो दुबई के एक मॉल में नजर आ रहे हैं।

सलमान खान के फैंस अपने पसंदीदा स्टार को देखने के लिए बेसब्र दिखे। हालांकि, सलमान खान की टाइट सिक्योरिटी के चलते वो उनके पास नहीं जा पाए और दूर से ही उन्हें अपने मोबाइल के कैमरे में कैद किया। सलमान खान के वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘लॉरेंस विश्नोई का खौफ है।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘लॉरेंस विश्नोई को भेजो कई।

Back to top button