Rashifal: इन राशि वालों को सूर्य देवता देंगे साथ, लव लाइफ में मिलेगी तरक्की

Rashifal: दैनिक राशिफल (Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित होता है। आज रविवार के दिन का सभी 12 राशियों का पढ़ें राशिफल। मेष, वृष समेत सभी राशियों का जानें आज का राशिफल (Horoscope Today).

Aaj Ka Rashifal 22 September 2024: हिन्दू धर्म में ज्योतिष आकलन का बहुत महत्व होता है। ग्रहों के चाल आपके दैनिक राशिफल (Rashifal) का आकलन किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 22 सितंबर 2024 को रविवार है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा-आराधना का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा करने से ऊर्जा,आत्मविश्वास और मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

मेष राशि : आज आपको किसी मित्र के सहयोग से आर्थिक लाभ हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आज खुद को अंहकार से दूर रखें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा समय है।

वृषभ राशि :आज सेहत अच्छी रहेगी। आर्थिक रूप से भी आप समृद्ध रहेंगे। किसी जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। रिलेशनशिप में कुछ तनाव हो सकता है। रोजगार की तलाश करने वालों को नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि :आज का दिन आपके लिए नुकसान देय रहने वाला है। बेकार के खर्चों से बचें, वरना बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी व्यक्ति को उधार देने से बचें। आज किसी भी चीज को लेकर जिद्दी रवैया आप पर भारी पड़ सकता है।

कर्क राशि :आज किसी काम को पूरा करने में पिता की सलाह लेना अच्छा रहेगा। बड़े बुजु्र्गों का आशीर्वाद मिलेगा। घर में कोई उत्सव हो सकता है। संतान की ओर से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी।

सिंह राशि :आज कोई बड़ी आर्थिक परेशानी सामने नहीं आएगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। करियर में आने वाली विघ्न-बाधाएं दूर होंगी। अपका अटका हुआ कोई काम बन सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि: आज नए सोर्स से धन का आगमन होगा, पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपका दिन बना सकती है। जीवनसाथी की फीलिंग्स को नजरअंदाज न करें। कार्यस्थल पर आप अपने टास्क पूरे करने में सफल रहेंगे।

तुला राशि :आज आप आय व व्यय के बीच बैलेंस बनाकर चलें। भविष्य के लिए धन की बचत पर जोर दें। आज ऑफिस में राजनीति से दूर रहें। काम पर आपको स्किल दिखाने का मौका मिलेगा। हालांकि आज किसी बात को लेकर मन परेशान रह सकता है।

वृश्चिक राशि :आज आपके ऊर्जा का स्तर हाई रहेगा। आप सभी कार्यों को पूरी जिम्मेदारी से पूरा करेंगे। आर्थिक रूप से किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचें, खासतौर पर अंजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। सिंगल जातकों की लाइफ में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।

धनु राशि :आज अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहें। आज पार्टनर की फीलिंग्स को ठेस न पहुंचाएं। कोई भी फैसला लेते समय पार्टनर की राय जरूर लें, इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। खान-पान का पूरा ध्यान रखें। निवेश से जुड़ी कोई भी प्लानिंग बनाने से पहले घर के बड़े की सलाह जरूर लें।

मकर राशि :आज आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पिता की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। आज ऑफिस में काम को उत्साह से पूरा करेंगे। आज ऑफिस में कोई सीनियर आपके खिलाफ साजिश सच सकता है, इसका जवाब आप अपने प्रदर्शन से दें।

कुंभ राशि :आज पारिवारिक जीवन में संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद हल हो सकता है। कोर्ट-कचहरी में विजय संभव है। जीवनसाथी का भरपूर सानिध्य मिलेगा। दिन की शुरुआत में आर्थिक लाभ हो सकता है। धन संचय करने की प्लानिंग बना सकते हैं।

मीन राशि : आज पिता के सहयोग से धन कमाने में सफल रहेंगे। नौकरी पेशा करने वालों को तरक्की या पदोन्नति मिल सकती है। सेहत से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी सामने नहीं आएगी। व्यापारियों का दिन लाभकारी रहने वाला है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Back to top button