
पैरासीटामोल समेत 53 दवाएं Quality test में फेल, धड़ल्ले से बिक रही फेक मेडिसिन
Paracetamol Pan D: बुखार, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, पेट में संक्रमण आदि स्वास्थ्य समस्याओं के लिए जिन दवाओं का आप इस्तेमाल करते हैं, असल में उनकी क्वालिटी खराब है। इन दवाओं में लोकप्रिय फीवर ड्रग्स, पेन किलर्स और एलर्जी टैबलेट्स शामिल थीं।
देशभर में बिकने वाली 50 से अधिक दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल पाई गई हैं। बुखार, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, पेट में संक्रमण (Paracetamol Pan D) आदि स्वास्थ्य समस्याओं के लिए जिन दवाओं का आप इस्तेमाल करते हैं, असल में उनकी क्वालिटी खराब है। इतना ही नहीं, बहुत सी दवाएं तो नकली हैं, जिन्हें बड़ी कंपनियों के ब्रांड के नाम से बेचा जा रहा है। यह खुलासा सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) ने अपनी हालिया मासिक रिपोर्ट में किया गया है।अगस्त में CDSCO ने भारतीय बाजार में 156 से अधिक फिक्स्ड डोज वाले ऐसे ड्रग कॉम्बिनेशंस पर प्रतिबंध लगा दिया, जो इंसानों के लिए जोखिम पैदा करने वाले हैं। ।
ये दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल
CDSCO ने अपनी नई नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी (NSQ) अलर्ट लिस्ट में 53 दवाओं के नाम डाले हैं। स्टेट ड्रग अफसर हर महीने रैंडम सैंपलिंग करते हैं और उसी के आधार पर NSQ अलर्ट जारी किए जाते हैं। जो दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल मिली हैं उनमें विटामिन C और D3 की गोलियां Shelcal, विटामिन B कॉम्प्लेक्स और विटामिन C सॉफ्टजेल, एंटासिड Pan-D, पैरासिटामोल टैबलेट IP 500 mg, डायबिटीज की दवाई Glimepiride, हाई ब्लड प्रेशर की दवा Telmisartan जैसी कई प्रसिद्ध दवाएं शामिल हैं। ये दवाएं Hetero Drugs, Alkem Laboratories, Hindustan Antibiotics Limited (HAL), Karnataka Antibiotics & Pharmaceuticals Ltd, Meg Lifesciences, Pure & Cure Healthcare जैसी कंपनियों की ओर से बनाई जाती हैं।
ड्रग रेगुलेटर की लिस्ट में दवा कंपनियों के जवाब भी हैं। हालांकि, रिस्पॉन्सेज से संकेत मिलता है कि कंपनियों ने दवाओं की जिम्मेदारी लेने से इनकार करते हुए कहा कि वे “नकली” हैं। उनके जवाब में लिखा गया है, “वास्तविक निर्माता (लेबल दावे के अनुसार) ने सूचित किया है कि प्रोडक्ट के संदिग्ध बैच का निर्माण उनके द्वारा नहीं किया गया है और यह एक नकली दवा है। प्रोडक्ट नकली होने का दावा किया जाता है। इसकी जांच के नतीजे आना अभी बाकी है।”
NSQ अलर्ट स्टेट ड्रग ऑफिसर्स की ओर से की जाने वाली रैंडम मंथली सैंपलिंग से जनरेट होते हैं। विटामिन C और D3 टैबलेट शेल्कल, विटामिन B कॉम्प्लेक्स और विटामिन C सॉफ्टजेल, एंटीएसिड पैन-डी, पैरासिटामोल टैबलेट IP 500 mg, एंटी डायबिटिक दवा ग्लिमेपिराइड, हाई ब्लड प्रेशर की दवा टेल्मिसर्टन समेत कई अन्य दवाएं उन 53 सबसे अधिक बिकने वाली दवाओं में शामिल हैं, जिन्हें ड्रग रेगुलेटर के क्वालिटी टेस्ट में विफल रहीं।





