बेंगलुरु के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, दहशत में आए लोग

Taj West End Hotel gets bomb threat: बेंगलुरु के ताज वेस्ट एंड होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। होटल को यह धमकी ईमेल के जरिए मिली है।

बेंगलुरु के ताज वेस्ट एंड होटल को बम से उड़ाने (bomb threat) की धमकी मिली है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ताज वेस्ट एंड होटल को अज्ञात बदमाशों से एक ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली. मध्य बेंगलुरु के पुलिस उपायुक्त शेखर एचटी ने इस सिलसिले में कहा कि सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ता गहन जांच करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इसे किसने भेजा है, अभी तक इसका पता नहीं चल सका है। इस होटल में बड़े-बड़े राजनीतिक नेता और क्रिकेटर्स ठहरते हैं और आज इसे सुबह उड़ाने की धमकी मिली है।

बता दें कि यहां का ताज वेस्ट एंड प्रमुख राजनेताओं और क्रिकेटरों की मेजबानी के लिए जाना जाता है।कर्मचारियों ने अपने वरिष्ठों को सूचित किया और पुलिस सतर्क हो गई। क्षेत्राधिकारी हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन से तुरंत एक टीम भेजी गई। एक बम निरोधक दस्ता और तोड़फोड़ रोधी टीमें भी तैनात की गईं।

Back to top button