‘तुम्‍हारी बेटी सेक्‍स रैकेट में…’, ‘डिजिटल अरेस्ट’ ने ली एक मां की जान

Agra News: आगरा में शिक्षिका को यह कहकर डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश की गई कि उनकी बेटी सेक्‍स रैकेट में फंस गई है। यह सुनकर एक मां दहशत में आ गई और उसकी मौत हो गई।

आगरा (Agra News) में एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां साइबर ठगी का शिकार बनी एक शिक्षिका को ऐसा सदमा लगा कि हार्ट अटैक से मौत हो गई। बेटी के सेक्स रैकेट में पकड़े जाने की भ्रामक खबर देकर एक लाख बैंक खाते में भेजने को कहा गया। बेटी के बारे में बुरी खबर सुनकर सदमे में आई शिक्षिका मालती देवी भागकर घर पहुंची। बेटी तो कॉलेज में सुरक्षित थी। मगर, साइबर शातिरों (Digital Arrest) की काल से मालती देवी की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए, वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

डिजिटल अरेस्ट ने ली महिला की जान

मामला आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र के अलबतिया का है। यहां रहने वाली एक सरकारी टीचर अछनेरा के राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल में पढ़ाती थीं। 30 सितंबर को उसके बाद एक वॉट्सएप नंबर से फोन आया। उस नंबर की प्रोफाइल पर किसी पुलिसकर्मी का फोटो लगा था। फोन करने वाले ने कहा कि ‘हम पुलिस अधिकारी बोल रहे हैं। तुम्हारी बेटी सेक्स रैकेट में पकड़ी गई है। जल्दी से एक लाख रुपये दे दो, बेटी को केस से निकाल देंगे।’

आज के डिजिटल युग में, जहां तकनीकी प्रगति ने हमारे जीवन को सरल और सहज बनाया है, वहीं साइबर अपराधों की संख्या में भी बेतहाशा वृद्धि हो रही है. ऐसे ही एक नए प्रकार के फ्रॉड का नाम सामने आया है- ‘डिजिटल अरेस्ट’. यह नाम सुनते ही ऐसा लगता है कि शायद यह कोई तकनीकी या कानूनी मामला है, लेकिन असल में यह ठगी का एक नया तरीका बन गया है, जिसमें निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है. आगरा में इसी ‘डिजिटल अरेस्ट’ की वजह से एक महिला शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत हो गयी.

Back to top button