Rashifal: शनि देव की होगी कृपा, बदलेगा इन राशियों का भाग्य

5 October Ka Rashifal: दैनिक राशिफल (Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित होता है। आज शनिवार के दिन का सभी 12 राशियों का पढ़ें राशिफल। मेष, वृष समेत सभी राशियों का जानें आज का राशिफल (Horoscope Today)।

Aaj Ka Rashifal 5 October 2024: हिन्दू धर्म में ज्योतिष आकलन का बहुत महत्व होता है। ग्रहों के चाल आपके दैनिक राशिफल (Rashifal) का आकलन किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 5 अक्टूबर 2024 को शनिवार है। शनिवार का दिन हनुमान जी और शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से हनुमान जी और शनिदेव की पूजा-अर्चना की जाती है। हनुमान जी की पूजा-उपासना करने से जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

मेष राशि- आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा।

वृष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं से मन परेशान हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। जीवन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। 

मिथुन राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मसंयत रहने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में बदलाव की स्थिति बन रही है। 

कर्क राशि- मन अशान्त रहेगा। आत्म संयत रहें। क्रोध से बचें। बातचीत में वाणी पर नियंत्रण रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता होगी।

सिंह राशि- मन परेशान हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। खर्च भी अधिक रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। 

कन्या राशि- नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें।

तुला राशि-क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में सन्तुलन बनाकर रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। माता-पिता का साथ मिलेगा, परन्तु रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। 

वृश्चिक राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। कारोबार के प्रति सचेत रहें। परिश्रम अधिक रहेगा। माता-पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। 

धनु राशि-आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। 

मकर राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति के लिए धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है।

कुंभ राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। मन में आलस्य के भाव सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। 

मीन राशि-मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम में कमी आएगी। अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। खर्च अधिक रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। 

Back to top button