
जम्मू-कश्मीर में सेना के 2 जवानों का अपहरण, सुरक्षाबलों ने शुरू किया तलाशी अभियान…
Jammu Kashmir: जम्मू- कश्मीर चुनाव रिजल्ट के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। आतंकियों के हौसले और बुलंद हो गए हैं। अनंतनाग में आतंकवादियों ने प्रादेशिक सेना (टीए) के जवानो का अपहरण कर लिया है।
दक्षिण कश्मीर के जिला अनंतनाग के शांगस और कोकरनाग में आतंकियों ने कथित तौर पर जंगल में गश्त कर रहे टेरिटोरियल आर्मी से संबधित दो जवानों को अगवा कर लिया। इनमें से एक जवान किसी तरह जख्मी हालत में आतंकियों की चंगुल से बच पाने में सफल हो सका। वहीं एक अन्य जवान अभी भी आतंकियों द्वारा बंधक बनाए रखे जाने की सूचना है। उसे छुड़ाने के लिए सुरक्षाबलों ने एक अभियान चलाया है। खास बात है कि मंगलवार को जम्मू और कश्मीर (Jammu Kashmir) में विधानसभा चुनाव की मतगणना हुई है।
जवानों का हुआ अपहरण
जानकारी के अनुसार, अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों ने प्रादेशिक सेना (टीए) के एक जवान का कथित तौर पर अपहरण कर लिया है। उन्होंने कहा कि अनंतनाग के वन क्षेत्र से दो टीए सैनिकों का कथित तौर पर अपहरण किया गया था। हालांकि, उनमें से एक भागने में सफल रहा। सुरक्षा बलों ने लापता जवान की तलाश के लिए अभियान शुरू किया है।”
एएनआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि आतंकवादियों ने अनंतनाग से कथित तौर पर TA के जवान का अपहरण कर लिया है। एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि अनंतनाग के जंगल इलाके में कथित तौर पर दो सैनिकों का अपहरण किया गया था।
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के गुगलधार में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर सुरक्षाबलों ने घुसपैठ करने की कोशिश नाकाम कर दी थी. इस दौरान यहां पर सेना और पुलिस ने दो आतंकियों को मार गिराया था. भारतीय सेना ने बताया था कि 4 अक्टूबर 2024 को सेना और पुलिस को एक संदिग्ध एक्टिविटी देखने को मिला, जिसके बाद जॉइंट आपरेशन शुरू किया गया. इस दौरान कुछ आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। इस मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया था।
जिस दिन जवान शाकिर का अपहरण हुआ था, उस दिन वह बालापोरा स्थित कैंप में तैनात था। वह अपना कार से घर के लिए निकला था। फोन पर उसने अपने परिजनों से बात की थी। कहा था कि उसे घर पहुंचने में एक घंटा लगेगा। इसके बाद से ही उसका कोई सुराग नहीं मिला।





