
जीत की पक्की गारंटी हैं CM Yogi…जहाँ-जहाँ हुई रैली कमल ने किया कमाल
Haryana Election Result: हरियाणा में एक बार फिर कमल ने किया कमाल। भाजपा ने इतिहास रचते हुए तीसरी बार हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Election Result) में जीत हासिल कर ली। वहीं, भाजपा के लिए जम्मू-कश्मीर का विधानसभा चुनाव भी कम रोचक नहीं था।
हरियाणा और जम्मू के चनाव ने यह साबित कर दिया है कि पीएम मोदी के बाद यूपी के मुख़्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही भाजपा में सबसे फेमस चेहरा हैं। सीएम योगी यूँ ही पॉपुलर नहीं हैं, देश में जहाँ कही भी चुनाव होता है प्रचार के लिए इन्ही के रैली की डिमांड होती है। वजह साफ है योगी की रैली मतलब जीत की गारंटी। उनकी रैलियों में उन्हें देखने और उनके भाषण को सुनने के लिए जन सैलाब उमड़ता है। लोग उनसे इतना प्रभावित होते हैं कि ये भीड़ वोट में तब्दील हो जाता है। हरियाणा और जम्मू इसका तजा प्रमाण है जहाँ जहाँ सीएम योगी की रैली हुई है वहां बीजेपी को जी मिली है।
जम्मू में इन जगहों पर हुई योगी की रैली और ये रहा परिणाम
जम्मू में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जहां-जहां चुनाव प्रचार किए। वहां-वहां भाजपा को जीत मिली। दरअसल सीएम योगी ने जम्मू में 4 रैलियां की थीं। सीएम योगी ने जम्मू के कठुआ सीट आरएस पुरा साउथ सीट रामगढ़ सीट और रामनगर सीट पर चुनाव रैली की। इन चारों जगह पर भाजपा को जीत हासिल हुई।
हरियाणा में इन जगहों पर हुई योगी की रैली और ये रहा परिणाम
हरियाणा में सीएम योगी की कुल 14 रैलियां हुई थीं. 10 साल के एंटी इंन्कंबेंसी के बावजूद भी सीएम योगी की रैलियों की वजह से भाजपा उन 14 में से 9 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब हुई.
नरवाना सीट: भाजपा
पंचकुला सीट: कांग्रेस
फरीदाबाद एनआईटी सीट: भाजपा
कलायत सीट: कांग्रेस
सफीदों सीट: भाजपा
हांसी सीट: भाजपा
शाहबाद सीट: कांग्रेस
नारनौंद सीट: कांग्रेस
अटेली सीट: भाजपा
बवानी खेड़ा सीट: भाजपा
जगाधरी सीट: कांग्रेस
रादौर सीट: भाजपा
राई सीट: भाजपा
असंध सीट: भाजपा
आपको बता दें कि सीएम योगी की रैली की वजह से इन सीटों का भाजपा की झोली में जाना बड़ी बात है. वह भी तब, जब भाजपा के खिलाफ एंटी इन्कंबेंसी का माहौल था. हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के नतीजों ने एक बार फिर बता दिया कि क्यों पीएम मोदी के बाद सीएम योगी ही सबसे अधिक पॉपुलर और पहली पसंद हैं.
यह भी पढ़ें…





