KGMU के डॉक्टरों की स्ट्राइक से हड़कंप, मरीजों में अफरा-तफरी…

Lucknow: राजधानी लखनऊ के केजीएमयू में डॉक्टरों की हड़ताल से 2000 मरीजों को इलाज नहीं मिला। ओपीडी से लेकर वार्ड तक में सेवाएं ठप है। जिस वजह से केजीएमयू में अफरा-तफरी का माहौल है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में केजीएमयू रेजिडेंट डॉक्टरों ने कोलकाता कांड के विरोध में गुरुवार को कामकाज (Doctors Strike) ठप कर दिया। ओपीडी से लेकर वार्ड तक में सेवाएं रोक दी। इसकी वजह से केजीएमयू में अफरा-तफरी का माहौल है। मरीजों को तड़पता छोड़ रेजिडेंट डॉक्टर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। इसमें दो रेजिडेंट डॉक्टरों की तबीयत बिगड़ गई है। जांच में ग्लूकोज का स्तर काफी कम हो गया है।

स्टाफ नर्स व पैरामेडिकल के भरोसे मरीज रहे। पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी की जांचें भी प्रभावित हुई। बायोप्सी जांचें नहीं हो सकी। दूर-दराज से आए मरीजों को खासी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। ओपीडी में करीब 2000 से ज्यादा मरीजों को इलाज नहीं मिला। 20 से अधिक ऑपरेशन नहीं हुए। 50 से अधिक मरीजों की पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी जांचें नहीं हो सकी।

Back to top button