Rashifal: इन राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, भाग्यशाली रहेगा आज का दिन

18 October Ka Rashifal: दैनिक राशिफल (Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित होता है। आज शुक्रवार के दिन का सभी 12 राशियों का पढ़ें राशिफल। मेष, वृष समेत सभी राशियों का जानें आज का राशिफल (Horoscope Today)।

Aaj Ka Rashifal 18 October 2024: हिन्दू धर्म में ज्योतिष आकलन का बहुत महत्व होता है। ग्रहों के चाल आपके दैनिक राशिफल (Rashifal) का आकलन किया जाता है। आज के राशिफल (Aaj ka Rashifal) में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।18 अक्टूबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

मेष राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम का साथ होगा। संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। नौकरी चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी। सरकारी तंत्र से जुड़े रहेंगे। एक अच्छा समय। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि– शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों का विघ्न-बाधा खत्म होगी। लेकिन मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- आय के नवीन सोर्स बनेंगे। पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि-व्यावसायिक स्थिति अच्छी होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम संतान अभी भी थोड़ा मध्यम है। व्यापार अभी शनै-शनै चलेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- भाग्य साथ देगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। यात्रा का योग बनेगा, स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि-चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य बहुत अच्छा, थोड़ा-सा शारीरिक तापमान बढ़ सकता है, बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि– शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। सरकारी तंत्र से थोड़ा बचकर रहिए। व्यवसाय में खर्च थोड़े बढ़ जाएंगे। बाकी स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार की स्थिति अच्छी है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि-बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य आपका ठीक है, प्रेम संतान मध्यम है, व्यापार सही है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- गृह कलह से बचें। स्वास्थ्य अच्छा है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम संतान व व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मीन राशि- स्वास्थ्य अभी भी मध्यम चल रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी बेहतर हो गई है। व्यापार भी थोड़ा बेहतर हुआ है। जुबान पर नियंत्रण रखें। निवेश से बचें। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

Back to top button