न्यूजीलैंड की पहली पारी 402 रन पर समाप्त, भारत की धीमी शुरुआत

IND vs NZ 1st Test: न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट की पहली पारी में 402 रन पर ऑलआउट हो गई है। टीम ने 356 रन की बढ़त हासिल की। शुक्रवार के दूसरे सेशन का खेल जारी है।

India vs New Zealand: बेंगलुरु में इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच (IND vs NZ 1st Test) खेला जा रहा है। भारत 46 रन पर ऑलआउट हो गया था। और न्यूजीलैंड ने 130 रनों से ज्यादा की बढ़त हासिल कर ली थी। वहीं, तीसरे दिन न्यूजीलैंड ने फिर से दमदार खेल दिखाया और रचिन रविंद्र के शतक, टिम साउदी और डेवन कॉनवे के अर्धशतकों की बदौलत टीम ने 402 का स्कोर हासिल किया और 356 रनों की विशाल बढ़त हासिल की। भारत की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है।

न्यूजीलैंड ने बनाए 402 रन

रचिन रविंद्र के रूप में भारत को न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट मिला। उन्होंने 157 गेंदों में 134 रनों की पारी खेली। उनको कुलदीप यादव ने ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट कराया। रचिन ने अफनी पारी में 13 चौके और 4 छक्के जड़े। न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाए, जबकि उनको 356 रनों की बढ़त मिली। रचिन रवींद्र ने शतक पूरा किया। उन्होंने 157 बॉल पर 13 चौके और 4 छक्के के सहारे 134 रन बनाए। रचिन एक ओर से रन बनाते रहे और दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे।

मैट हेनरी (15 रन देकर 5 विकेट) और विलियम ओरुर्के (22 रन देकर 4 विकेट) के दम पर न्यूजीलैंड ने भारतीय बल्लेबाजी की बखिया उधेड़ दी। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने डेवोन कॉनवे के 91 रन की मदद से पहली पारी में 3 विकेट पर 180 रन बना लिये थे। डेरिल मिचेल 14 और रचिन रविंद्र 22 रन बनाकर क्रीज पर थे। इस हिसाब से मेहमान टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय तक 134 रन की लीड बना ली थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड : टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, टिम साउदी, एजाज पटेल और विलियम ओरुर्के।

Back to top button