लखनऊ में अनाथालय से 9 लड़कियाँ फरार… तलाश में जुटी पुलिस

Lucknow Newsलखनऊ के अलीगंज स्थित श्रीराम ओघौगिक अनाथालय से नौ किशोरियां गायब हो गई। शुक्रवार सुबह गिनती के वक्त किशोरियां की संख्या कम मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर अलीगंज पुलिस छानबीन में जुट गई।

राजधानी लखनऊ (Lucknow News) हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अलीगंज स्थित बालिका बालगृह से शुक्रवार तड़के 9 लड़कियां गायब हो गई हैं। सुबह गिनती पर कम मिलने पर संचालिका ने पुलिस और अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने किसी तरह सीसीटीवी कैमरों की मदद से दो किशोरियों को बरामद किया जबकि सात का पता नहीं चल सका है। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में लगी हैं। इस संबंध में अलीगंज थाने में केस भी दर्ज किया गया है।

थानाक्षेत्र के राम औद्योगिक अनाथ आश्रम से आज सुबह करीब 3:45 पर 9 लड़कियां फरार हो गई। सुबह जब आश्रम के गिनती की गई तो लड़कियों के भागने की पुष्टि हुई। इसके बाद आनन – फानन में इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन लड़कियों का कोई पता नहीं चल सका।

इसके बाद पुलिस ने आसपास के थानों के साथ ही अन्य जनपदों को भी अलर्ट किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने दो लड़कियों को बरामद कर लिया। हालांकि अन्य 7 लड़कियों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

एसीपी ने बताया कि पुलिस की टीमें उनकी तलाश में लगी हैं। जगह-जगह रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा बस अड्डे व रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस की टीमें भेजी गई हैं। किशोरियों के भागने के संबंध में अनाथालय प्रशासन की तरफ से अलीगंज थाने में केस दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर अलीगंज ने बताया कि भागी हुई सभी किशोरियां अलग-अलग मुकदमों में आरोपी हैं।

यह भी पढ़ें…

Back to top button