Bomb Threats की फर्जी कॉल…एयरलाइंस कंपनियों की लगा रही लंका

Bomb Threats: भारत में पिछले कुछ दिनों से लगातार फ्लाइट में बम की धमकी मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को 15 विमानों में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। लगातार मिल रही इन धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। लगभग 70 उड़ानों को बम की धमकियां मिली अब तक मिल चुकी हैं. हालांकि जांच में ये सभी झूठी साबित हुईं. लेकिन, बम होने की इन झूठी सूचनाओं ने एयरलाइन कंपनियों को 60-80 करोड़ रुपये की चपत लगा दी है.

दरअसल, किसी विमान में बम होने की सूचना मिलने पर फ्लाइट को अपने निर्धारित एयरपोर्ट की बजाय नजदीकी हवाई अड्डे पर उतारा जाता है. इससे ईंधन की खपत तो ज्‍यादा होती ही है, विमान की जांच करने, यात्रियों को होटलों में ठहराने और उन्‍हें उनके गंत्‍वय तक पहुंचाने के लिए विमान की व्‍यवस्‍था करनी पड़ती है. इन सब पर करीब तीन करोड़ रुपये तक खर्च हो जाते हैं.

कंपनी ने जारी किया बयान
एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडिगो को उसकी पांच इटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए धमकी मिली है जिसमें 6E 11, 6E 17, 6E 58, 6E 108 और 6E 184 शामिल है। एयरलाइन ने एक जारी बयान में कहा है कि वो हर जरूरी कदम उठाएगी और अधिकारियों से लगातार संपर्क साध रही है। जानकारी तो यह भी मिली है कि इंडिगो की 6E 17 फ्लाइट मुंबई से इस्तानबुल जा रही थी। वहीं 6E 184 फ्लाइट जोधपुर से दिल्ली के लिए निकली थी। लेकिन दोनों ही विमानों की इमजरेंसी लैंडिंग हुई है।

इस हफ्ते मिल चुकी है 70 धमकियां
चिंता की बात यह है कि सोमवार से अब तक, इस हफ्ते कम से कम 70 उड़ानों को ऐसी बम की धमकियां मिली हैं, सभी धमकियां फर्जी जरूर साबित हुईं, लेकिन यात्रियों में पैनिक देखने को मिला, एयरलाइन्स की सेवाएं भी काफी प्रभावित हुईं। कई उड़ानों के मार्ग को भी कई मौकों पर बदलना पड़ा, ऐसे में काफी असहजता देखने को मिली। जिसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए सख्त नियम लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है।

एयरलाइन को करीब 1-3 करोड़ रुपये का हुआ नुकसान
अगर 14 अक्टूबर का ही उदाहरण लेते हैं। इस दिन एयर इंडिया का बोइंग 777 मुंबई से न्यूयॉर्क के जेकेएफ एयरपोर्ट जा रहा था। टेकऑफ के कुछ ही देर बाद इसे बम से उड़ाने की धमकी मिली। नतीजा, 200 पैसेंजर्स और 130 टन जेट फ्यूल से लदे विमान को दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। इस दौरान सुरक्षित लैंडिंग के प्रयास में विमान को करीब 100 टन जेट फ्यूल जलाना पड़ा। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक इस प्रॉसीजर में ही एयरलाइन को करीब एक करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

रिपोर्ट के मुताबिक ईंधन नष्ट होना तो एक बात है। बिना शिड्यूल के लैंड होने की फीस, यात्रियों के ठहरने का इंतजाम, विमान का पार्किंग शुल्क और क्रू रिप्लेसमेंट इस खर्च को तीन करोड़ तक पहुंचा देता है।

यह भी पढ़ें…

Back to top button