विकसित भारत के संकल्‍प में जुटे 140 करोड़ भारतीय…जानें क्या है PM Modi का सपना

NDTV World Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2024 के उद्घाटन सत्र के हिस्सा बने। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम भारतीय सदी के बारे में चर्चा करने के लिए यहां आए हैं। जब दुनिया अनिश्चितताओं से जूझ रही है तब भारत आशा की किरण बनकर चमक रहा है।
प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि भारत के विकास की बहुत लंबी कहानी है। उन्होंने कहा कि हमारे सरकार के तीसरे कार्यकाल के 125 दिन पूरे हुए हैं. अगर बात सिर्फ पिछले 125 दिनों की करें तो उसमें भी भारत तेजी से आगे जा रहा है.

तीसरे कार्यकाल में 125 दिन की उपलब्धिया
एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरे कार्यकाल में 125 दिन में किए गए कामों की लिस्ट गिनाई। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अगले 30 सालों का है 2047 तक विकासशील भारत को विकसित भारत बनाना है।

पीएम मोदी ने कहा, हमने 70 साल से अधिक के बुजुर्गों के लिए 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की है। 125 दिनों में 5 लाख घरों में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए गए। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 90 करोड़ से अधिक पेड़ लगाए गए हैं। 125 दिनों में गरीबों के लिए 3 करोड़ घर बनाने को मंजूरी दी गई है. साथ ही 12 नए इंडस्ट्रियल नॉट्स को मंजूरी दी है। निफ्टी और सेंसेक्स मेंस्टॉक मार्केट में 6% से 7% तक ग्रोथ हुआ है. हमारी विदेशी मुद्रा बढ़ी है। भारत की उपलब्धियों की लिस्ट बहुत लंबी है। मैं सिर्फ 125 दिनों की बात कर रहा हूं। 125 दिनों में दुनिया भारत में किन विषयों पर चर्चा करने आई, कौन से ग्लोबल इवेंट हुए।

उन्होंने कहा, भारत में टेलिकॉम और डिजिटल फ्यूचर पर अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम हुआ। भारत मे सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम पर चर्चा हुई। नवीकरणीय ऊर्जा पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन भारत में हुआ। यह भारत के साथ जुड़ी उम्मीदों की लिस्ट है। इससे भारत की दिशा और दुनिया की आशा दोनों समझ में आती हैं। ये वो विष्य हैं जो आने वाले समय में दुनिया का भविष्य तय करेगी।

PM मोदी ने बताया भारत का सपना
प्रधानमंत्री ने बताया कि पब्लिक लाइफ में मुझे कई बार भांति भांति के लोग मिल जाते हैं. वे कहते हैं तीन बार सरकार बना ली, इतनी दौड़ धूप क्यों कर रहे हो. देश को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना लिया है, फिर इतनी मेहनक की क्या जरूरत है. ऐसे बोलने वाले ढेर सारे लोग मिल जाते हैं. जो सपने हमने देखें उसमें न चैन है न आराम है.

पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं. पिछले 10 साल में करीब 12 करोड़ शौचालय बने हैं. 6 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन बने हैं. 15 से ज्यादा एम्स बने हैं.

पीएम मोदी के संबोधन की प्रमुख बातें

  • 21वीं सदी का ये समय मानव इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण समय है,. ऐसे में आज के युग की बड़ी जरूरतें हैं – Stability, Sustainability और Solutions.
  • 6 दशक में पहली बार देश के लोगों ने लगातार तीसरी बार किसी सरकार को अपना जनादेश दिया है. ये stability का संदेश है.
  • दुनिया और हमारे पास Artificial Intelligence तो है ही, लेकिन हमारे दूसरी AI भी है यानी Aspirational India.जब Aspirational India और Artificial Intelligence की ताकत मिलती है, तब विकास की गति भी तेज होनी स्वाभाविक है.
  • अब सफलता का मापदंड सिर्फ ये नहीं है कि हमने क्या पाया… अब हमारा आगे क्या लक्ष्य है, हमें कहां पहुंचना है…हम उस ओर देख रहे हैं.
  • पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. पिछले 10 सालों में करीब 12 करोड़ शौचालय बने, 16 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन मिले.

विकसित भारत के संकल्‍प में जुटे 140 करोड़ भारतीय
पीएम मोदी ने कहा, “ऐसा नहीं है कि ये सरकार ने तय कर लिया और टारगेट सेट हो गया. विकसित भारत के संकल्‍प में 140 करोड़ भारतीय जुटे हुए हैं. जब भारत ने विकसित भारत के संकल्‍प का विजन शुरू किया, तो हजारों लोगों ने अपने सुझाव हमें भेजे. स्‍कूल, कॉलेज, यूनिवसिर्टी में डिबेट हुए. जनता से जो सुझाव मिले, उससे भारत के 25 साल के लक्ष्‍य तैयार हुए. विकसित भारत पर डिबेट आज हमारे चैतन्‍य का हिस्‍सा बन गया है.”

यह भी पढ़ें…

Back to top button