जम्मू-कश्मीर में लश्कर का नया आतंकी संगठन, पुलिस ने किया भंडाफोड़

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने घाटी में लश्कर-ए-तैयबा द्वारा टीआरएफ की तर्ज पर तैयार किए जा रहे तहरीक-ए-लब्बैक या मुस्लिम नामक आतंकी संगठन का भंडाफोड़ किया है।

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) पुलिस की खुफिया रोधी शाखा (CIK) ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े नए आतंकवादी संगठन के खिलाफ छापा मारा है। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन एलईटी की शाखा माने जाने वाले इस गुट का खात्मा करने के लिए घाटी के कई जिलों में मंगलवार को छापे मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि सीआईके ने बड़ा अभियान चलाते हुए श्रीनगर, गांदरबल, बांदीपुरा, कुलगाम, बडगाम, अनंतनाग और पुलवामा समेत कई जिलों में छापेमारी की। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान नए आतंकवादी संगठन के भर्ती मॉड्यूल को नष्ट किया गया।

CIK ऑपरेशन में अब तक क्या मिला

अब तक 10 लोकेशन पर छापा मारा गया है। 7 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 14 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप जब्त किया गया है। कुछ मटेरियल भी जब्त किया गया है। छापेमारी से कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा द्वारा टीआरएफ की तर्ज पर तैयार किया जा रहा तहरीक-ए- लब्बैक या मुस्लिम नामक आतंकी संगठन बनाने का षड्यंत्र विफल हो गया।

गांदरबल अटैक की जिम्मेदारी भी लश्कर के ही एक संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। इसका मास्टरमाइंड TRF का चीफ शेख सज्जाद गुल है। इस हमले के 2 दिन बाद एजेंसीज ने नए संगठन TLM का खुलासा किया है। आगे की जांच में यह पता चल सकता है कि गांदरबल अटैक के पीछे इस TLM का हाथ है या नहीं।

370 हटने के बाद सरकारी योजनाओं, कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास की योजनाओं पर पानी फेरना और अस्थिरता फैलाना मकसद है। सरकार या पुलिस में काम करने वाले उन स्थानीय मुस्लिमों को भी निशाना बनाया है, जिन्हें वे भारत का करीबी मानते हैं।

श्रीनगर गांदरबल बांडीपोर कुलगाम बडगाम अनंतनाग और पुलवामा में छापेमारी कर कई आतंकियों और ओवर ग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार किया गया है। बीते रविवार गांदरबल में हुए आतंकी हमले के बाद से ही सुरक्षा एजेंसिया और पुलिस अलर्ट है।

Back to top button