
वक्फ पर JPC की बैठक में बवाल… TMC सांसद कल्याण बनर्जी हुए घायल
Waqf Board Bill: संसद में वक्फ बिल पर मंगलवार को हुई JPC की बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने वहां रखी कांच की पानी की बोतल उठाकर मेज पर दे मारी और खुद ही चोटिल हो गए। मामला इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक आ गई थी
मिली जानकारी के अनुसार बैठक के दौरान रिटायर्ड जस्टिस गांगुली और कल्याण बनर्जी के बीच जोरदार बहस भी हुई और फिर कल्याण बनर्जी ने गुस्से में पानी की बोतल इस कदर टेबल पर पटकी कि उनके खुद के हाथ में चोट आ गई. चोट की वजह से उनके हाथ में टांके लगवाने पड़े. इसके बाद जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने किसी तरह इस मामले को संभाला.
हाथ में आई चोट
सूत्रों की मानें तो चोटिल होने के बाद कल्याण बनर्जी को तुरंत फर्स्ट एड के लिए ले जाया गया, जहां उनके हाथों में चार टांके भी लगे. चिकित्सा सहायता के बाद एक वीडियो सामने आया, जिसमें यह देखा जा रहा है कि कल्याण बनर्जी को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह बैठक कक्ष में दोबारा लेकर जा रहे हैं.
कल्याण बनर्जी हो सकते हैं सस्पेंड
सूत्रों के मुताबिक वक्फ बिल पर संसदीय समिति बैठक में किए गए अभद्र व्यवहार के लिए टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी को निलंबित करने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है।
वक्फ (संशोधन) बिल 8 अगस्त को लोकसभा में पेश किया गया था और विपक्ष की आपत्ति के बीच इसे JPC को सौंपा गया था। कमेटी को अगले संसद सत्र के पहले हफ्ते में अपनी रिपोर्ट लोकसभा को सौंपनी है।
यह भी पढ़ें…





