इस धनतेरस पर बन रहा लक्ष्मी नारायण शुभ योग, चमकेगी इन राशियों की किस्मत…

Dhanteras 2024 Laxmi Narayan Yog: इस बार धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाई जाएगी। धनतेरस पर लक्ष्मी नारायण योग बनने जा रहा है जो बहुत ही शुभ माना जा रहा है।

Budh and Sukra Yuti Lakshmi Narayan yog 2024: धनतेरस को धन त्रयोदशी और धन्वंतरि जंयती के नाम से भी जाना जाता है। बुध के गोचर से धनतेरस पर अबकी बार लक्ष्मी नारायण योग बनेगा जिसे बहुत ही शुभ माना जा रहा है। दरअसल, शुक्र वृश्चिक में पहले से ही विराजमान हैं लेकिन 29 अक्टूबर को बुध भी वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिससे लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। इस योग के शुभ प्रभाव से कारोबारियों की कमाई तो बढ़ेगी ही साथ ही मिथुन, कर्क राशि सहित अन्य कई राशियों पर देवी लक्ष्मी परम कृपा भी होगी। तो देखिए बुध गोचर और लक्ष्मी नारायण योग से इस धनतेरस किन-किन राशियों पर बरसने वाला है धन।

त्रयोदशी तिथि कब से कब तक- त्रयोदशी की शुरुआत 29 अक्टूबर, मंगलवार को दिन में 11 बजकर 09 मिनट के बाद होगी और इसका समापन 30 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 13 मिनट पर होगा। सनातन धर्म में सूर्योदय से तिथि की गणना की जाती है।

वृषभ राशि-

वृषभ राशि से सप्तम योग बन रहा है जो वैवाहिक जीवन का सुख देगा। जीवनसाथी के साथ चलती आ रही अनबन पर विराम लगेगा और सिंगल लोगों की मुलाकात अपने प्यार के साथ हो सकती है। वहीं, कार्यस्थल की बात करें, तो प्रमोशन के योग दिख रहे हैं, जिससे कि कमाई मे वृद्धि होगी। कारोबार में उन्नति होने के साथ बिजनेस बढ़ सकता है। बिजनेस पार्टनरशिप में भी लाभ कमाएंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक कमाएंगे आर्थिक लाभ


मिथुन राशि के जातकों को भी धनतेरस पर बन रहे लक्ष्मी नारायण योग का लाभ मिलेगा। इस योग के प्रभाव से विरोधियों और शत्रुओं को आसानी से पराजित कर पाएंगे। सेहत से जुड़ीं परेशानियां खत्म होगी और आपकी सेहत में सुधार होगा। इस समय में आपका खर्च बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढ़ने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही आपको अप्रत्याशित लाभ मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातक बिजनेस में कमाएंगे लाभ


कर्क राशि के जातकों के लिए बिजनेस में लाभ कमाने का समय है। आपकी सोची हुई योजनाएं कामयाब होती जाएंगी, जिससे कि आपको खुशी का अनुभव होगा। लव लाइफ में खुशियां ही खुशियां मिलेंगी। सुख और संतान की तरफ से खुशियां मिलेंगी। विदेश से लाभ कमाएंगे। नौकरी और कारोबार के लिए उत्तम स्थिति रहेगी। साथ ही वाहन सुख मिलने का योग भी है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का भौतिक सुख बढ़ेगा


वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ रहेगा। आपका बिजनेस फलेगा-फूलेगा। जिन लोगों का स्टार्टअप बिजनेस है, उन्हें भी लाभ मिलेगा। इस समय में आपको कई अच्छी डील्स मिलेंगी, जिससे कि आप कामयाबी की नई ऊंचाइयों को छू पाएंगे। भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से प्रेम की प्राप्ति होगी। उपहार मिलने से मन खुश रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को मिलेगा वाहन सुख


मीन राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत ही उत्तम रहेगा। भाग्य प्रबल होकर लाभ दिलाएगा। आपके जो भी काम अभी तक अधूरे पड़े थे, वो पूरे होते जाएंगे। आपको वाहन सुख भी मिलेगा। आपके कार्यों से मान-सम्मान भी बढ़ेगा, जिससे कि आपको खुशी का अनुभव होगा। पैतृक संपत्ति के मामले सुलझते हुए नजर आएंगे और आपको पैतृक संपत्ति का पूरा लाभ मिलेगा।

Back to top button