
Dhanteras 2024: धनतेरस पर घर में लाए जरूर लाएं ये चीजे, कभी खाली नहीं रहेगी जेब
Dhanteras 2024: दिवाली के दिन घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसलिए इस दौरान घर की साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाता है। इसके अलावा धनतेरस के दिन कुछ जगहों पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
पांच दिवसीय पर्व दिपोत्सव के दौरान मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। धनतेरस (Dhanteras 2024) को लेकर कहा जाता है कि इस दिन आप दो भी खरीदते हैं उसका कई गुना लाभ व्यक्ति को मिलता है। धनतेरस का पर्व इस बार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। धनतेरस पर वैसे तो कई लोग सोना चांदी आदि की खरीदारी करते हैं लेकिन, क्या आप जानते हैं सोना चांदी के अलावा भी आप धनतेरस पर 11 रुपए में 5 चीजों की खरीदारी कर सकते हैं आइए जानते हैं धनतेरस पर सोना चादी के अलावा किन 5 चीजों की खरीदारी है जरुरी।
धनतेरस पर जलाएं और खरीदें

यह पर्व धन, वैभव, सुख, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के दिन आपको अपने घर में दिए जरूर खरीदकर लाने चाहिए। आप दिए कितने भी खरीद सकते हैं लेकिन, कम से कम 13 दीपक धनतेरस वाले दिन जरूर जलाने चाहिए। दरअसल, इस दिन आप जो भी काम करते हैं उसका 13 गुना फल मिलता है। साथ ही इस दिन त्रयोदशी तिथि होने के कारण 13 दिए जलाने का विशेष महत्व है।
धनतेसर पर खरीदे पान का पत्ता

धनतेरस पर, ऐसा कहा जाता है कि लोगों को 5 ‘पान के पत्ते’ अवश्य खरीदने चाहिए, क्योंकि उन्हें इस दिन के लिए शुभ माना जाता है। इन पत्तों को ताजगी और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के दिन आप पान के पत्ते खरीदकर उनसे माता लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी का पूजन करें। पान के पत्ते का इस्तेमाल धनतेरस की पूजा में करने से आपको माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
धनतेरस पर सुपारी खरीदने का महत्व

धनतेरस के दिन आप चाहें तो सुपारी भी खरीद सकते हैं दरअसल, मां लक्ष्मी को सुपारी का भोग अति प्रिय है इसलिए इस दिन सुपारी खरीदकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें और फिर इस सुपारी को उठकर लाल या पीले कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसे करने से आपके धन में 13 गुना बढ़ोतरी होगी।
धनतेरस पर बताशा जरूर खरीदें

धनतेरस के दिन आप बताशे खरीदकर लाएं और जब धनतेरस की पूजा करें तो सबसे पहले माता लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाएं। इसके बाद इस प्रसाद को जितना अधिक से अधिक लोगों में आप बांट सकें उतना ही लाभ आपको मिलेगा।
धनतेरस पर धनिया जरुर खरीदें

धनतेरस पर आपको धनिया जरूर खरीदना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी का धनिया भी काफी प्रिय है। धनतेरस के दिन धनिया खरीदने से करियर और कारोबार में उन्नति होती है। धनतेरस की पूजा में धनिया माता लक्ष्मी को अर्पित कर दें और अगले दिन इसे उठाकर गमले में बौ दें। जैसे जैसे ये बढ़ेगा उससे आपके भविष्य में धन की स्थिति का आकलन होगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।