
Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों को होगा लाभ, मिलेगा लक्ष्मी जी का आशीर्वाद
29 October Ka Rashifal: दैनिक राशिफल (Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित होता है। आज के दिन का सभी 12 राशियों का पढ़ें राशिफल। मेष, वृष समेत सभी राशियों का जानें आज का राशिफल (Horoscope Today)।
Aaj Ka Rashifal 29 October 2024: हिन्दू धर्म में ज्योतिष आकलन का बहुत महत्व होता है। ग्रहों के चाल आपके दैनिक राशिफल (Rashifal) का आकलन किया जाता है। 29 अक्टूबर 2024 को धनतेरस है। धनतेरस से ही दिवाली के महापर्व की शुरुआत हो जाती है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इस दिन खरीदारी करना भी शुभ रहता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 29 अक्टूबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
ग्रह गोचर के लिहाज से धनतेरस का दिन बेहद खास है, क्योंकि इस दिन वृश्चिक राशि में ग्रहों के राजकुमार बुध और प्रेम के कारक ग्रह शुक्र की युति से ‘लक्ष्मी नारायण योग’ का निर्माण हो रहा है। जिस से मेष, कर्क और धनु राशियों को जबरदस्त फायदा होगा।
मेष राशि- आज मेष राशि वालों के बचत करने के आपके प्रयास रंग लाएंगे, जिससे आपको धन संचय करने में सफलता मिलेगी। काम और परिवार दोनों में बैलेंस बनाना आज आसान रहेगा।
वृषभ राशि- आज ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। सीनियर्स आपके काम को पहचानेंगे और आपके काम की तारीफ हो सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति सामान्य रहने वाली है।
मिथुन राशि- आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। आज आपको कार्यस्थल पर सावधानी बरतने की जरूरत है। कोई भी बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले फाइनेंशियल एक्सपर्ट से सलाह करने से कीमती सलाह मिल सकती है।
कर्क राशि- आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है लेकिन अपने खर्चों पर काबू रखें। आज बिजनेस से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज आप किसी करीबी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।
सिंह राशि-आज आपको अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करने की जरूरत है। योग व ध्यान करने से आपकी सेहत में सुधार होगा। उच्चाधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर बैठें। किसी भी वाद-विवाद से दूर रहें। यात्रा करते समय सावधानी बरतें।
कन्या राशि-आज आपकी धन से जुड़ी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। सेहत अच्छी रहने वाली है। ऑफिस में आप अपने कार्यों में सफल होंगे। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता हासिल हो सकती है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है।
तुला राशि-आज आर्थिक रूप से आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आपकी एनर्जी अच्छी रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा से बचें। अगर आप किसी संपत्ति को बेचने की प्लानिंग बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छा दिन है। व्यापारियों को मुनाफा मनमुताबिक होने की संभावना कम है।
वृश्चिक राशि-वृश्चिक राशि वालों को आज बजट बनाकर धन से जुड़े मामलों में आगे बढ़ना चाहिए। आज टीम मीटिंग में नए आइडियाज के साथ शामिल हों, सीनियर ऑफिसर्स का सपोर्ट मिलेगा। आज संपत्ति से जुड़े किसी मामले को हल करने में दोस्त का सहयोग मिल सकता है।
धनु राशि- आज आपकी सेहत और आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में रहने वाले हैं। किसी प्रोजेक्ट के काम को खत्म करते समय ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। आज घरेलू मोर्चे पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कुटुंबों में वृद्धि होगी।
मकर राशि- आज आपको निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को लीड करने का मौका मिल सकता है। आज परिवार के किसी सदस्य से सरप्राइज मिल सकता है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।
कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी आज किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने से आपकी प्रोफाइल की वैल्यू बढ़ सकती है। किसी भी काम को करते समय रिसर्च करने की जरूरत है। यात्रा के योग बन रहे हैं।
मीन राशि-मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। पैसों से जुड़ी आपको परेशानी का कोई सामना नहीं करना पड़ेगा। आज परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्रोफेशनल मोर्चे पर कोई अच्छी खबर मिल सकती है।





