पीएम मोदी के विमान में आई खराबी, दिल्ली से भेजा गया दूसरा विमान

झारखंड में पीएम नरेंद्र मोदी के प्लेन में तकनीकी खराबी के चलते उसे देवघर एयरपोर्ट पर रोकना पड़ा, इसकी वजह से एयर ट्रैफिक ब्लॉक हो गया.

झारखंड के देवघर में शुक्रवार को PM नरेंद्र मोदी के प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई। वे दोपहर 2:20 बजे से शाम 4.55 बजे तक (2.35 घंटे) यहां फंसे रहे। पीएम के लिए दिल्ली से दूसरा प्लेन लाया गया जिसमें पीएम दिल्ली रवाना हुए। झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों लगातार राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इस कड़ी में पीएम मोदी आज झारखंड पहुंचे थे। जहां वापसी के दौरान उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण उन्हें कुछ देर तक देवघर एयरपोर्ट पर ही रुकना पड़ा।

पीएम के विमान में तकनीकी खराबी

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री के विमान में तकनीकी खराबी आ गई. जबतक पीएम के विमान की खामियों को दुरुस्त नहीं किया जाता है, तब तक विमान देवघर एयरपोर्ट पर पार्क रहेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार यानी 15 नवंबर 2024 को झारखंड में दो रैलियों को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे. दरअसल, झारखंड में आदिवासी समुदाय के आदर्श बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के तौर पर मनाया जाता है. पीएम इस कार्यक्रम में भी पहुंचे थे और सभा को संबोधित किया था

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली झारखंड के उलिहातू गांव का दौरा किया और उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मोदी भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु गांव का दौरा करने वाले प्रथम प्रधानमंत्री है।

Back to top button