
चूहे ने करा दी फ्लाइट कैंसिल, यात्रियों ने किया बवाल…
Lucknow to Goa flight: गोवा से लखनऊ आ रहे इंडिगो की फ्लाइट ऐन मौक पर कैंसिल कर दिया गया। कारण था एक चूहा। भारी हंगामे के बाद उन्हें दूसरे विमान से भेजा गया।
Lucknow to Goa flight: लखनऊ की फ्लाइट उड़ान भरने को तैयार थी पर एक चूहे की वजह से निरस्त हो गई। इसी बीच केबिन में चूहा मिलने के बाद हड़कंप मच गया। यात्रियों को नीचे उतारा गया। गोवा से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट को मंगलवार शाम कैंसल करना पड़ गया। कारण एक चूहा था। करीब दो घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने हंगामा किया तो उन्हें एयरलाइंस ने दूसरे विमान से लखनऊ भेजा। इस वजह से एयरलाइंस को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।
ये है पूरा मामला
गोवा से लखनऊ की इंडिगो की फ्लाइट शाम 6:25 बजे उड़ान भरकर रात पौने नौ बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचती है। मंगलवार को विमान गोवा एयरपोर्ट के रनवे पर उड़ान के लिए तैयार था, इसी बीच पायलट के केबिन में चूहा दिखा। विमान में 115 यात्री सवार थे। इसके बाद विमान को रोक दिया गया। यात्रियों ने वजह पूछी तो उन्हें चूहे दिखने की बात बताई गई। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज उड़ान को निरस्त कर दिया गया। करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार के बाद यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसे देखते हुए एयरलाइंस ने दूसरे विमान की व्यवस्था करने की बात कही। करीब दो घंटे बाद सभी यात्रियों को लखनऊ भेजा जा सका।
घटना मंगलवार शाम की है। यात्री बोर्डिंग करा कर विमान में बैठ चुके थे जब चूहे की मौजूदगी के बारे में पता चला। आनन-फानन सभी यात्रियों को नीचे उतार कर टर्मिनल में वापस भेजा गया। इस बीच यात्रियों ने हंगामा किया। सुरक्षा कारणों को देखते हुए फ्लाइट निरस्त कर दी गई।