UP Police Constable का रिजल्ट घोषित, बोर्ड ने जारी किया कट ऑफ सूची

UP Police Constable Cut Off 2024 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा में शामिल हुए 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बृहस्पतिवार को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी इसकी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस बार जनरल श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट की कट ऑफ 214 से भी पार कर गया है। लिखित परीक्षा क्वालीफाई करने वाले सभी उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट के लिए अब पात्र माने जाएंगे।

जल्द होगा शारीरिक दक्षता
दस्तावेजों का परीक्षण और शारीरिक मानक परीक्षा में अर्ह (उत्तीर्ण) अभ्यर्थियों को जनवरी माह के तीसरे सप्ताह में शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इससे संबंधित सूचनाएं बोर्ड द्वारा जल्द जारी की जाएंगी। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अभ्यर्थियों के अंकों का संपूर्ण विवरण भर्ती प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद प्रकाशित किया जाएगा।

बोर्ड ने जारी की कट ऑफ सूची
बोर्ड ने बीते दिनों आंसर की जारी करते हुए अभ्यर्थियों से आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद कट ऑफ लिस्ट जारी की गई है। इसमें समान कट ऑफ अंक पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के परीक्षण और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

कैसे चेक करें रिजल्ट

  • यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले uppbpb.gov.in पर जाना है।
  • इसके होमपेज पर आपको UP Police Constable Result 2024 लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, आप रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर दिखेगा।
  • नीचे डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करके इसे डेक्सटॉप या मोबाइल में सेव कर लें।
  • इसमें सारे पास आउट कैंडिडेट के नाम और रॉल नंबर होंगे। ऐसे में, एक-एक करके पढ़ना काफी मुश्किल होता है। इससे बचने के लिए आप यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • अगर आपका नाम सर्च लिस्ट में शामिल है, तो समझ लीजिए आपने एग्जाम क्लियर कर लिया है।

यह भी पढ़ें…

UP Police को दीपावली गिफ्ट… वर्दी भत्ते में 70% बढ़ोतरी के साथ कई बड़ी घोषणाएं

UP Police Admit Card: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करे डाउनलोड

UP Police Exam Dates: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट, यहाँ जानें पूरी डीटेल

Back to top button