
‘मोदी और अडाणी दो नहीं, एक हैं’, प्रदर्शन कर राहुल ने संसदीय जांच पर उठाये सवाल
Congress Protest On Adani: संसद के शीतकालीन सत्र का आज को आठवां दिन है। गौतम अडानी अभियोग के मुद्दे पर संसद के बाहर आज विपक्ष के नेता एक अनूठे शैली में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस सांसदों ने ‘ मोदी अडानी एक हैं ‘ नारे लिखी जैकेट पहनकर प्रदर्शन किया और अडानी समूह पर अमेरिकी अभियोजकों ने रिश्वतखोरी के आरोप लगाए हैं.
विपक्षी सांसदों के साथ राहुल और प्रियंका गांधी भी शामिल हुए। विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी करते हुए ये भी कहा- ‘स्कूल देखो- अडाणी’, ‘सड़कें देखो- अडाणी’, ‘ऊपर देखो- अडाणी, नीचे देखो- अडाणी’ के नारे लगाए।
अडाणी की जांच पर बोले राहुल
राहुल गांधी ने प्रदर्शन के दौरान कहा- आप (सरकार) कभी इन्वेस्टीगेशन कराओगे? आप करा सकते हो अपना ही इन्वेस्टीगेशन? मोदी जी, अडाणी जी की जांच नहीं करा सकते। क्योंकि मोदी, अडाणी की जांच कराएंगे तो अपनी ही जांच कराएंगे। मोदी और अडाणी दो नहीं, एक हैं।
उठाई थी संसदीय जांच की मांग
बुधवार को भी कई भारतीय ब्लॉक पार्टियों के नेताओं ने अडानी अभियोग मुद्दे पर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और मामले की संयुक्त संसदीय जांच की मांग की थी. कांग्रेस, आप, आरजेडी, शिवसेना (यूबीटी), डीएमके और वामपंथी दलों के सांसदों ने अपनी मांग के पक्ष में नारे लगाए थे. इस दौरान विपक्ष के सांसद संसद के मकर द्वार पर “मोदी-अडानी एक हैं” लिखे बैनर पकड़े रहे. टीएमसी ने विपक्ष के विरोध प्रदर्शन से दूरी बनाए रखी है.
लोकसभा सचिवालय ने कही ये बात
लोकसभा सचिवालय ने मंगलवार को एक परामर्श जारी कर सांसदों से संसद के द्वार के सामने विरोध प्रदर्शन न करने का आग्रह किया था. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह की आवाजाही में बाधा डालने से उनकी सुरक्षा प्रभावित हो सकती है.
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने पिछले महीने कहा था कि अडानी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए. अडानी समूह ने सभी आरोपों को “निराधार” बताते हुए खारिज कर दिया है.
यह भी पढ़ें…
Satellite में तकनीकी खराबी… ISRO को टालनी पड़ी PROBA-3 की लॉन्चिंग
LAC पर हालात सामान्य…लोकसभा में भारत-चीन संबंधों पर बोलें विदेश मंत्री
‘देश को चलाने के लिए संसद चलना बहुत जरूरी’, विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान बोलें रिजिजू





