
Sikandar Teaser: सिकंदर का दमदार टीजर रिलीज, भाईजान को देख उड़े फैंस के होश
Sikandar Teaser: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर में भाईजान एकदम एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं।
Sikandar Teaser: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर का टीजर वीडियो रिलीज कर दिया गया है। बॉलीवुड के भाईजान फिर एक बार फुल ऑन एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। पहले इसे सलमान खान के बर्थडे के मौके पर 27 दिसंबर को लॉन्च करना था लेकिन पूर्व पीएम के निधन की वजह से मेकर्स ने रिलीज को टाल दिया। इसके बाद इसे 28 दिसंबर को रिलीज किया गया।
यहाँ देखे टीजर
असल में इस डायलॉग को बिश्नोई गैंग के लिए सलमान खान के मैसेज के तौर पर देखा जा रहा है। बीते दिनों बिश्नोई गैंग की तरफ से सलमान खान को कई बार धमकी दी गई जिसकी वजह से उनकी सिक्योरिटी काफी टाइट कर दी गई थी।
सिकंदर मूवी के टीजर का फैंस को काफी वक्त से इंतजार था। फिल्म के टीजर में सलमान खान को एक म्यूजियम जैसी किसी जगह पर चलते हुए दिखाया गया है और पुतलों के भेस में छिपे लोग अचानक उन पर हमला करने की कोशिश करते हैं, लेकिन सलमान खान सभी के छक्के छुड़ा देते हैं। सलमान खान के लुक को लेकर खास बदलाव नहीं किया गया है लेकिन टीजर में उनका यह डायलॉग चर्चा का विषय जरूर बन गया है। टीजर वीडियो में सलमान खान ने कहा- सुना है कि बहुत सारे लोग मेरे पीछे पड़े हैं, बस मेरे मुड़ने की देर है।
कब रिलीज होगी सिकंदर
सलमान खान की सिकंदर ईद के मौके पर साल 2025 में रिलीज होनी है. इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है जिनके साथ सलमान आखिरी बार किक में काम किया था. इसके अलावा, फिल्म का डायरेक्शन अकीरा और गजनी जैसी फिल्में बनाने वाले साउथ के धुरंधर एआर मुरुगादॉस ने किया है





