
IND vs AUS: आपकी सर्विस खत्म, संन्यास ले लो…महान खिलाड़ी पर मचा बवाल
IND vs AUS: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और सलामी बल्लेबाज विराट कोहली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में बुरी तरह से फेल रहे हैं। सीरीज से पहले से ही रिटायरमेंट को लेकर कयासों का दौर अब चरम पर है।
IND vs AUS: रोहित और विराट की खराब फॉर्म अब फैंस और आलोचकों दोनों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है। मेलबर्न टेस्ट में जीत टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए बहुत जरूरी थी। दुर्भाग्य से रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही विफल रहे। रोहित पहली पारी में सिर्फ 3 रन और दूसरी पारी में 9 रन ही बना पाए। इसी तरह विराट ने शुरुआत में 36 रन बनाए लेकिन बाद में सिर्फ 5 रन ही जोड़ पाए। इसी के चलते ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मार्क वॉ ने तो यहां तक कह दिया कि अगर मैं सिलेक्टर होता तो संन्यास के लिए बोल देता।
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज भयानक अंदाज में भड़के
सोशल मीडिया पर फैंस और कमेंट्री में पूर्व क्रिकेटर भयानक अंदाज में भड़के हुए हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मार्क वॉ भी हैं। उन्होंने कमेंट्री में कहा कि अगर चयनकर्ता के तौर पर फैसला उन्हें करना होता तो वह रोहित को एक और विफलता के बाद संन्यास लेने के लिए कहते। उनके इस बयान को लेकर जहां कुछ फैंस सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ ने सीरीज में बुरी तरह फेल मिचेल मार्श का नाम बताते हुए आईना दिखाया है। उनका कहना है कि यह भारत का मामला है। आप ऑस्ट्रेलिया को देख लो।
रोहित और विराट कोहली को मिल रही रिटायरमेंट की बधाई?
सोशल मीडिया पर फैंस ने रोहित और विराट के टेस्ट क्रिकेट में भविष्य को लेकर अपने विचार व्यक्त किए हैं। उनके कथित रिटायरमेंट का जश्न मनाने वाले पोस्ट वायरल हो गए हैं। एक यूजर ने विराट की एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “हैप्पी रिटायरमेंट विराट कोहली।” दूसरे ने दोनों खिलाड़ियों के बारे में लिखा, “रोहित और विराट ने टेस्ट से संन्यास ले लिया! यादों के लिए शुक्रिया।
इस निराशाजनक प्रदर्शन की फैंस ने जमकर आलोचना की है, जो अब सोशल मीडिया पर उन पर निशाना साध रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि उनका टेस्ट करियर खत्म हो गया है, और ऑनलाइन ‘#हैप्पी रिटायरमेंट’ जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।