‘Sikandar’ का टीजर YouTube पर हुआ ट्रेंड, 24 घंटे में रच दिया इतिहास

Sikandar Teaser: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 28 दिसंबर को सलमान खान की आगामी फिल्म सिकंदर का टीजर रिलीज किया गया है। फिल्म के टीजर ने मात्र 24 घंटे के अंदर ही इतिहास रच दिया है।

Sikandar Teaser: सलमान खान की फिल्म सिकंदर का मच अवेटेड टीज़र आते ही इंटरनेट पर छा गया है। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान (Salman Khan) स्टारर फिल्म सिकंदर (Sikandar) के टीजर ने यूट्यूब पर 24 घंटे में 48 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं। यूट्यूब पर रिलीज़ के सिर्फ 24 घंटे में इसे 48 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ये रिकॉर्ड तोड़ते हुए वर्ल्डवाइड #1 ट्रेंडिंग वीडियो बन गया है, और इस तरह से इसे हर घंटे 2 मिलियन व्यूज मिल रहे हैं। फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

टीजर में छा गए सलमान खान

सिकंदर को लेकर दर्शकों के मन में कितना उत्साह था, यह टीजर के 24 घंटे के रिकॉर्ड से ही साफ पता चल गया है। सलमान खान के जन्मदिन के एक दिन बाद रिलीज हुए टीजर में सल्लू मियां ने एक डायलॉग बोला था, “सुना है कि बहुत से लोग मेरे पीछे पड़े हैं, बस मेरे मुड़ने की देर है।” डायलॉग तो हिट रहा ही, इस एक मिनट के टीजर में अभिनेता का फुल ऑन एक्शन भी दिखाई दिया।

टीज़र की शुरुआत सलमान खान के जबरदस्त किरदार सिकंदर से होती है, जो रहस्यमयी, दमदार और बेहद करिश्माई नजर आता है। धमाकेदार एक्शन सीन्स और शानदार विजुअल्स के साथ, टीज़र ने फैंस और दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज़ पैदा कर दिया है। अब हर कोई फिल्म की रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है। ये जबरदस्त उपलब्धि सलमान खान की बेहतरीन स्टारडम और सिकंदर की जबरदस्त पॉपुलैरिटी का सबूत है। साथ ही, ये दिखाता है कि बॉलीवुड का असर अब ग्लोबल लेवल पर भी बढ़ रहा है।

Back to top button