IND vs AUS 5th Test: कंगारुओं की भी खराब शुरुआत, कोनस्टास और बुमराह के बीच गहमागहमी

IND vs AUS 5th Test : ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने पर पहली पारी में एक विकेट पर 9 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा 2 रन बनाकर आउट हुए। पहले दिन भारतीय टीम पहली पारी में 185 रन पर ढेर हो गई।

IND vs AUS 5th Test : सिडनी टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम पहली पारी में 185 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों के सामने भारत का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका. भारतीय टीम की पहली पारी में सबसे बड़ा स्कोर ऋषभ पंत ने बनाया। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही है। दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में भारत ने 9 के स्कोर पर एक विकेट झटक लिए थे। उस्मान ख्वाजा का विकेट जसप्रीत बुमराह ने लेकर ऑस्ट्रेलिया को शुरुवाती झटका दिया है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 ओवर में 1 विकेट पर 9 रन। सैम कोनस्टास 7 रन बनाकर क्रीज पर। आखिरी ओवर में काफी गहमागहमी हुई।

कोनस्टास और बुमराह के बीच गहमागहमी

उस्मान ख्वाजा आउट हुए। जसप्रीत बुमराह ने विकेट लिया। उन्होंने 2 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 ओवर में 1 विकेट पर 9 रन। सैम कोनस्टास 7 रन बनाकर क्रीज पर। आखिरी ओवर में कोनस्टास और बुमराह में लड़ाई देखने को मिली। बुमराह ने इस सीरीज में उन्हें छठी बार आउट किया। बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को केएल राहुल के हाथों कैच कराकर ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटका। कोनस्टास और बुमराह में लड़ाई देखने को मिली।

भारतीय बल्लेबाज सिडनी टेस्ट के पहले दिन अपनी पहली पारी में बुरी तरह फ्लॉप रहे. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वही गलती यहां भी दोहराई जो पिछली 8 में से 6 पारियों में करते आए थे. ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को छेड़ने के प्रयास में कोहली अपना विकेट गंवा बैठे. विकेटकीपर ऋषभ पंत ने क्रीज पर समय बिताने की कोशिश की लेकिन वो भी 40 रन बनाकर चलते बने. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने पहली पारी में 185 रन बनाए. पहले दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया ने जवाब में एक विकेट के नुकसान पर 9 रन बना लिए थे.उस्मान ख्वाजा के आउट होने के बाद पहले दिन के खेल खत्म होने का ऐलान कर दिया गया.

Back to top button