बिजनेसमैन बॉबी चेम्मन्नूर की बढ़ी मुश्किलें… एक्ट्रेस Honey Rose के यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार

Honey Rose Accused Jewelry Chain Owner: पिछले कुछ समय से फिल्म इंडस्ट्रीज यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के मामले उजागर हुए हैं। ऐसा ही एक नया मामला फिर सामने आया है। फेमस मलयालम एक्ट्रेस हनी रोज ने बिजनेस टायकून बॉबी चेम्मन्नूर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इस मामले में कार्रवाई करते हुए केरल पुलिस के विशेष जांच दल (SIT) ने बॉबी चेम्मन्नूर को बुधवार को हिरासत में ले लिया।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, जूलरी के बिजनेसमैन बॉबी चेम्मनुर को वायनाड से हिरासत में लिया गया है। साउथ एक्ट्रेस हनी रोज की शिकायत के बाद उन पर गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कौन हैं हनी रोज?
Honey Rose Varghese साउथ एक्ट्रेस हैं, जो मुख्य रूप से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हैं। उन्होंने तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी एक्टिंग की है। इनमें से हालिया 2023 की एक्शन ड्रामा मूवी ‘वीर सिम्हा रेड्डी’ है, जिसमें नंदमुरी बालकृष्ण लीड रोल में नजर आए।

SIT की कार्रवाई पर एक्ट्रेस का रिएक्शन
एक्ट्रेस हनी रोज की शिकायत पर SIT ने बॉबी चेम्मन्नूर को वायनाड से हिरासत में ले लिया है। इस कार्रवाई पर एक्ट्रेस का रिएक्शन भी आया। उन्होंने लिखा, ‘यह उनके लिए शांतिपूर्ण दिन था।’ बता दें कि हनी रोज साउथ की फेमस एक्ट्रेस हैं। वह मुख्य रूप से मलयालम फिल्मों में काम करती हैं। आखिरी बार उन्हें 2023 में रिलीज हुई नंदमुरी बालकृष्ण स्टारर फिल्म ‘वीरा सिम्हा रेड्डी’ में देखा गया था।

बिजनेसमैन पर अभिनेत्री ने लगाए ये आरोप

  • अभिनेत्री ने 5 जनवरी को अपना अनुभव साझा करते हुए खुलासा किया था कि बिजमेसमैन उन्हें लगातार डबल मीनिंग कमेंट कर रहा था और कार्यक्रमों में उनका पीछा भी कर रहा था।
  • अभिनेत्री ने कहा था कि वह आमतौर पर ऐसी चीजों को अनदेखा करती हैं, लेकिन इस मामले में अपमान के कारण प्रतिक्रिया देने की जरूरत थी।
  • हनी रोज ने कहा था कि यह व्यक्ति उन समारोहों में जाता था, जहां उन्हें आमंत्रित किया जाता था।
  • सार्वजनिक रूप से उनके बारे में अपमानजनक टिप्पणियां करता था

अन्य 30 के खिलाफ मामला दर्ज
ये मामला तब और बढ़ गया, जब कई अन्य लोगों ने उनकी पोस्ट पर अश्लील कॉमेंट करने शुरू कर दिए। इसके बाद एक्ट्रेस को पुलिस के पास जाना पड़ा। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कोच्ची सेंट्रल पुलिस ने इस शिकायत पर 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनमें से एक को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें…

Oscar 2025 की दावेदार लिस्ट में शामिल इंडियन फ़िल्में, अब OTT पर देखें…

Manoj Muntashir का Sky Force के मेकर्स पर फूटा गुस्सा, विवादों में अक्षय कुमार की फिल्म

Toxic Teaser: यश के जन्मदिन पर फैंस को तोहफा, टॉक्सिक मूवी का धमाकेदार टीजर रिलीज

Back to top button