
अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव का निधन, सैफई में पसरा मातम
Rajpal Singh Yadav Passes Away: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। वे काफी दिनों से बीमार थे। उनका इलाज गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में चल रहा था।
Rajpal Singh Yadav Passes Away: समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई राजपाल सिंह यादव का निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे राजपाल यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से यादव परिवार और समाजवादी पार्टी में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में किया जाएगा।
बता दें कि राजपाल सिंह यादव, मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई थे। मुलायम सिंह यादव के 4 भाई में वो चौथे नंबर पर थे। उनके निधन से समाजवादी खेमें में मातम पसरा हुआ है। इस खबर के बाद से ही लोग राजपाल यादव के घर पहुंचने लगे हैं। सैफई में अंतिम दर्शन के बाद उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी जाएगी। अखिलेश यादव समेत सपा परिवार के सभी लोगों ने सैफई का रुख कर लिया है।