
Emergency: कंगना रनौत ने पॉलिटिकल मूवी से किया तौबा, खुद बताई बड़ी वजह
Emergency: कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर काफी विवाद था। अब एक्ट्रेस का कहना है कि वो कभी पॉलिटिकल मूवी नहीं बनाएंगी। जानिए उन्होंने ऐसा क्यों कहा।
Emergency: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी फाइनली रिलीज हो रही है। कंगना इसके प्रमोशनल इंटरव्यूज दे रही हैं। फिल्म ‘इमरजेंसी’ सुर्खियों में हैं, जो कई दफा पोस्टपोन होने के बाद अब फाइनली 17 जनवरी 2025 को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म विवादों में रही और इसी वजह से अपने तय समय पर रिलीज नहीं हो सकी। शायद यही वजह है कि अब कंगना ने इस तरह की पॉलिटिकल मूवी बनाने से तौबा कर ली है। जानिए उन्होंने क्या कहा।
अब कभी नहीं बनाएंगी ऐसी फिल्म
Kangana Ranaut ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्होंने अपनी लाइफ में जो कुछ भी किया है, उससे उन्हें जरूरी सबक मिला है। वो कहती हैं, ‘मैं फिर कभी कोई राजनीतिक फिल्म नहीं बनाऊंगी। मैं बहुत प्रेरित नहीं हूं। इसे बनाना बहुत मुश्किल है। अब मुझे समझ में आया कि बहुत से लोग ऐसा क्यों नहीं करते हैं, खासतौर से असल जिंदगी के किरदारों पर। ऐसा कहने के बाद, मुझे लगता है कि मनमोहन सिंह के रूप में अनुमप (खेर) जी ने ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में कमाल किया है। ये उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक है। लेकिन अगर आप मुझसे पूछें, तो मैं इसे फिर कभी नहीं बनाऊंगी।’
‘शूटिंग ना होने पर भी पेमेंट करनी पड़ी’
कंगना ने आगे बताया, ‘हम महामारी के दौरान शूटिंग कर रहे थे। मेरे पास इंटरनेशनल क्रू था और वे बहुत सख्त होते हैं। उनके पास कड़े कॉन्ट्रैक्ट थे और उन्हें हर हफ्ते के अंत तक अपनी पेमेंट चाहिए थी। चूंकि वे मेरी फिल्म के लिए तय थे, इसलिए मुझे शूटिंग ना करने पर भी उन्हें पेमेंट करना पड़ा। और फिर असम में बाढ़ आ गई। मेरे पास अन्य कई मुद्दे भी थे, जिनसे मैं निपट रही थ। मैं इस फिल्म को बनाने के लिए संघर्ष कर रही थी। मैं असहाय महसूस कर रही थी। नैं निराश महसूस करती थी। मैं अपनी निराशा किसे दिखाऊं? कोई नहीं था।’
‘इमरजेंसी’ फिल्म में अनुपम खेर, श्रेया तलपड़े, अशोक छाबड़ा, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमण, विशाल नायर और दिवंगत सतीश कौशिक जैसे कलाकारों का प्रमुख योगदान है। यह फिल्म 1975 से 1977 तक इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल और इसके परिणामों पर आधारित है। इमरजेंसी को भारतीय लोकतंत्र में एक काले अध्याय की तरह देखा जाता है।





