
विराट और अनुष्का के सपनों का आशियाना, आलीशान विला में करेंगे गृह प्रवेश…
Virat Kohli Alibaug Villa: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का अलीबाग वाला विला गृह प्रवेश के लिए पूरी तरह तैयार है। कपल यहां पूजा की तैयारियों में लगा है।
Virat Kohli Alibaug Villa: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जोड़ी फैंस की फेवरेट है। इन दोनों का रिश्ता हमेशा से चाहनेवालों के लिए गोल्स सेट करता है। कोहली-अनुष्का की ड्रेसिंग स्टाइल से लेकर उनके भक्ति में लीन की वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर छाई हुई रहती हैं।

ये कपल काफी आलीशान बंगले में रहता है। हाल ही में इस जोड़ी ने मुंबई के अलीबाग में एक लग्जरी ड्रीम होम खरीदा हैं। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलीबाग मेंशन की कीमत 34 करोड़ रुपये के आस-पास है। उनके नए घर का गृह प्रवेश जल्दी ही होने वाला है, जिसकी तैयारियां जोरों-शोरों से हो रही है।

कहा जा रहा है कि विरुष्का का अलीबाग में बेहद शानदार और आलीशान विला है जिसे वो हॉलीडे होम के तौर पर यूज करते थे. इस विला की कीमत करीब लगभग 19 करोड़ रुपए हैं और इसके लिए 36 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी चुकाई गई थी. इस विला को स्टीफन एंटोनी ओल्म्सडाहल ट्रूएन आर्किटेक्ट्स ने बेहद शानदार तरीके से डिजाइन किया है.

दस हजार स्क्वायर फीट में फैला ये विला इटालियन अंदाज में सजा है. हाल ही में गेटवे ऑफ इंडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को अपने स्टाफ के साथ घर की पूजा के लिए जरूरी चीजें फेरी के जरिए ले जाते हुए देखा गया था. इनके साथ एक एक पंडित भी था और माना जा रहा कि पंडित नए घर में पूजा करने के लिए जा रहा था.

इसके अलावा कोहली के पास गुरुग्राम में 80 करोड़ रुपये का एक बंगला भी है. दिल्ली में पले-बढ़े कोहली लंबे समय से मुंबई में रह रहे हैं. अब लंदन शिफ्ट होने की खबरों ने सबको हैरान कर दिया. हालांकि, विराट और अनुष्का ने अभी तक इस पर कुछ नहीं कहा है





