
सैफ अली खान का हमलावर पुलिस की गिरफ्त में, पूछताछ जारी
Saif Ali Khan: अभिनेता सैफ अली खान के घर में हुए हमले के केस में मुंबई पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। हिरासत में लिए गए शख्स से पुलिस पूछताछ कर रही है।
मुंबई में बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर चाकू से हमला करने वाले संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत (Saif Ali Khan Attacker Detained) में ले लिया है. उसे बांद्रा पुलिस स्टेशन में लाया गया है. हिरासत के वीडियो में मुंबई पुलिस एक शख्स को पकड़कर लाती दिख रही है. क्या यह वही हमलावर है, जिसने सैफ पर हमला किया था? अब पुलिस ने साफ कर दिया है कि इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
बता दें कि सैफ का हमलावर एक सीसीटीवी वीडियो में दिखाई दिया था. वह हमले के बाद सैफ की बिल्डिंग की फायर एग्जिट वाली सीढ़ियों से नीचे उतरते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ था.
खतरे से बाहर हैं सैफ
सैफ अली खान फिलहाल खतरे से बाहर हैं और उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। घटना से जुड़ा कोई भी ऑफिशियल बयान अभी परिवार की तरफ से सामने नहीं आया है। हालांकि रिपोर्ट्स हैं कि सैफ ने अपने परिवार को बचाने की कोशिश की इसी दौरान चोर ने उन्हें घायल कर दिया। सैफ की बहन सबा के पोस्ट से भी ऐसी ही हिंट मिल रही है।
मेड ने दिया ये बयान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ पर जब हमला हुआ तो घर में सैफ, करीना, उनके बेटे जेह, तैमूर और साथ में पांच हाउस हेल्प भी थे। जेह की नैनी इलियमा फिलिप ने पुलिस को बयान दिया कि हमलावर का सामना सबसे पहले उनसे ही हुआ था। उसने 1 करोड़ रुपये की डिमांड की थी। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी रात में किसी वक्त चोरी के इरादे से सैफ के फ्लैट में घुसा था। नैनी ने बताया कि घर में घुसकर उस शख्स ने उसकी ओर उंगली उठाते हुए कहा, ‘कोई आवाज नहीं’। वह चीखी तो सैफ और करीना अपने कमरे से निकलकर आए। इसके बाद शख्स ने सैफ पर चाकू से वार किया।
क्राइम ब्रांच और लोकल पुलिस ने मिलकर टेक्निकल डेटा इकट्ठा किया है। इसमें जानकारी जुटाई गई है कि जब सत्गुरु शरण अपार्टमेंट में सैफ पर हमला हुआ तो उस वक्त इलाके में कितने मोबाइल फोन एक्टिव थे।





