
IND vs ENG: स्टार बल्लेबाज हुआ चोटिल, पहले मैच में मचाया था धमाल…
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच शनिवार (25 जनवरी) को चेन्नई में खेला जाएगा। भारतीय टीम को बड़ा झटका लग सकता है। अभिषेक दूसरे मैच से बाहर हो सकते हैं।
IND vs ENG: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. भारत के विस्फोटक युवा ओपनर अभिषेक शर्मा चोटिल हो गए हैं। अभिषेक का दूसरा टी20 खेलना मुश्किल है। बता दें कि अभिषेक शर्मा का अभ्यास के दौरान एंकल ट्विस्ट हो गया है। वह काफी दर्द में दिखे। चोट लगने से वह चल भी नहीं पा रहे थे। अब माना जा रहा है कि अभिषेक का दूसरा टी20 खेलना मुश्किल है। अभिषेक पहले टी20 में भारत की जीत के हीरो रहे थे।
इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक ने मचाई थी तबाही
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने तबाही मचा कर रख दी थी। अभिषेक ने सिर्फ 34 गेंद में 79 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अभिषेक ने अपनी इस पारी में कुल 8 छक्के उड़ाए। इसके अलावा उनके बल्ले से पांच चौके भी पाए। अभिषेक की इस शानदार बल्लेबाजी के कारण ही टीम इंडिया ने इंग्लैंड के द्वारा दिए 133 रन के टारगेट को सिर्फ 12.5 ओवर में ही हासिल कर मैच को जीत लिया।
ऐसे में सवाल यह है कि अगर अभिषेक शर्मा चोट के चलते चेन्नई टी20 नहीं खेल पाते हैं तो उनकी जगह पारी का आगाज कौन करेगा। बता दें, भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 16 खिलाड़ियों का चयन किया है जिसमें सिर्फ दो ही सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा हैं। सैमसन ने तो हाल ही में ओपनिंग करना शुरू की है। ऐसे में तो अब एक ही विकल्प तिलक वर्मा से ओपनिंग करने का बचता है।





