
ICC Men’s T20I Team ऑफ द ईयर के कप्तान बने रोहित शर्मा, टीम में चार भारतीय शामिल…
ICC Men’s T20I Team of the Year: आईसीसी ने रोहित शर्मा को आईसीसी T20I टीम ऑफ द ईयर का कप्तान बनाया है। टीम में चार भारतीय शामिल हैं।
ICC Men’s T20I Team of the Year 2024: रोहित शर्मा को आईसीसी पुरुष टी20 टीम ऑफ द ईयर का कप्तान चुना गया है, जबकि हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह भी अपने कप्तान के साथ स्टार खिलाड़ियों से सजी इस टीम में शामिल हैं। रोहित के नेतृत्व में, भारत ने पिछले साल बारबाडोस में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था, जिसके बाद उन्होंने इस प्रारूप से संन्यास की घोषणा की थी। भारतीय तेज गेंदबाजों की तिकड़ी भी विजेता टीम का हिस्सा थी।
रोहित शर्मा ने 2024 में 378 रन बनाए
11 मैचों में 42.00 की शानदार औसत और 160 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 378 रन बनाए। रोहित ने टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं, जिसमें सुपर आठ चरण में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रनों की विस्फोटक पारी भी शामिल है। अपनी बल्लेबाजी के अलावा, रोहित के चतुर नेतृत्व ने दबाव भरे क्षणों में एक युवा भारतीय टीम का मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनके नेतृत्व ने सुनिश्चित किया कि वह वर्ष उनके देश के लिए यादगार रहेगा।
India's Rohit Sharma captains the ICC Men's T20I Team of the Year 2024 🌟
— ICC (@ICC) January 25, 2025
Details ➡️ https://t.co/lK0sdx4Zhc pic.twitter.com/1oecBTeGQG
पांड्या के साथ-साथ बुमराह-अर्शदीप भी बने टीम का हिस्सा –
पांड्या ने 2024 में शानदार प्रदर्शन के साथ सबसे छोटे प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के रूप में अपनी स्थिति की पुष्टि की, जिससे वह आईसीसी पुरुष टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में शीर्ष पर आ गए। दूसरी ओर, अर्शदीप 2024 में भारत के सबसे सफल गेंदबाज़ थे, जिन्होंने 18 मैचों में 13.50 की शानदार औसत से 36 विकेट लेकर साल का अंत किया और उन्हें दुनिया का आठवां सर्वश्रेष्ठ टी20 गेंदबाज़ माना गया। बुमराह ने 8 मैचों में 15 विकेट झटके. इस दौरान 7 रन देकर 3 विकेट लेना एक मैच का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
आईसीसी टीम में बाबर-हेड को मिली जगह
आईसीसी पुरुष टी20 टीम ऑफ द ईयर के अन्य सदस्यों में ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड (539 रन), इंग्लैंड के फिल साल्ट (467 रन), पाकिस्तान के बाबर आजम (738 रन), वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन (464 रन), जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा (573 रन और 24 विकेट), अफगानिस्तान के राशिद खान (31 विकेट) और श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा (179 रन और 38 विकेट) शामिल हैं।
आईसीसी मेंस टी20 टीम ऑफ द ईयर 2024 : रोहित शर्मा (कप्तान), ट्रेविस हेड, फिलिप साल्ट, बाबर आजम, निकलोस पूरन, सिकंदर रजा, हार्दिक पांड्या, राशिद खान, वानिंदु हसरंगा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह





