
आशा भोसले की पोती संग डेटिंग रूमर्स? मोहम्मद सिराज ने खोल दिया राज
Siraj Zanai Bhosle: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज की आशा भोसले की पोती जनाई के साथ फोटो वायरल होने के बाद दोनों के रिलेशनशिप को लेकर खूब चर्चा हो रही थी। अब सिराज और जनाई ने आखिरकार अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ दी है।
Siraj Zanai Bhosle: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और आशा भोसले की पोती जनाई भोसले की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जनाई, एक युवा सिंगर हैं जो अपनी सुरीली आवाज के लिए जानी जाती हैं। दरअसल, उन्होंने अपने 23वें जन्मदिन की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। फैंस को हैरानी की बात यह लगी कि इन तस्वीरों में से एक में सिराज भी उनके साथ थे। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे को देखकर हंस रहे थे। कुछ ही देर में यह फोटो इंटरनेट पर वायरल होने लगी और दर्शक अनुमान लगाने लगे कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
दोनों ने बताई सच्चाई
सोशल मीडिया पर हो रही इन अफवाहों का जवाब मोहम्मद सिराज और जनाई भोसले ने सोशल मीडिया पर ही दिया है। दोनों के इस अंदाज को भी काफी पसंद किया जा रहा है। जनाई ने वायरल हो रही तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, ‘मेरे प्यारे भाई।’ इसका जवाब तुरंत ही क्रिकेटर ने भी दिया और उन्होंने इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए कैप्शन में पूरी कविता ही लिख दी है।

बता दें कि जनई ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह आशा भोसले के साथ केक काटती हुई नजर आईं थी। वहीं, अन्य तस्वीरों में वह भारती क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ बातें करते हुए नजर आईं, जबकि क्रिकेटर को हंसते हुए देखा जा सकता है। फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस दोनों की डेटिंग के बारे में चर्चा कर रहे थे।





