विजय को डेट कर रही हैं पुष्पा की एक्ट्रेस? लव लाइफ को लेकर बड़ा सच…

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने हाल ही अपनी लाइफ के रिलेशन पर खुलकर बात की है। इस दौरान उन्होंने ‘पार्टनर’ को लेकर की अपनी राय बताई है।

image credit-social media

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना की ऑनस्क्रीन जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती है। रील लाइफ ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी इन दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है। दोनों को साथ में देखने के बाद से लोगों आज तक कयास लगा रहे हैं कि ये जोड़ी एक रिलेशनशिप में है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने कभी भी लोगों के सामने अपने रिश्ते की सच्चाई को उजागर नहीं किया। ऐसे में अब सुनने में आ रहा है कि रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने अनजाने में अपने रिश्ते को कन्फर्म कर दिया है।

image credit-social media

रश्मिका ने खुद को बताया पार्टनर

रश्मिका मंदाना ने द हॉलीवुड रिपोर्टर के साथ बातचीत में खुद को पार्टनर बताते हुए इशारों-इशारों में खुलासा किया है कि वह अभी रिलेशनशिप में हैं। छावा एक्ट्रेस ने कहा- 

image credit-social media

उन्होंने कहा, “कहते हैं कि आंखें किसी की आत्मा की खिड़की है, मुझे लगता है कि मैं उस पर विश्वास करती हूं और मैं मुस्कुराती रहती हूं इसलिए मैं उन लोगों की ओर आकर्षित होती हूं जिनके पास एक स्माइली चेहरा होता है और निश्चित रूप से कोई ऐसा व्यक्ति जो अपने आस-पास के लोगों का सम्मान करता है, चाहे वे कोई भी हों।”

image credit-social media

वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना को जल्द ही विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ में देखा जाएगा। यह फिल्म 14 फरवरी के दिन रिलीज होगी।

Back to top button