Rakhi Sawant का पाकिस्तानी दूल्हा! दो टूटी शादियों के बाद PAK में निकाह?

Rakhi Sawant: एक्ट्रेस राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि अब वह पाकिस्तानी से शादी करना चाहती हैं।

Rakhi Sawant: राखी सावंत अपने बेबाक और बोल्ड अंदाज के कारण अक्सर चर्चा में रहती हैं। दो शादियां कर चुकीं राखी ने अब पाकिस्तान में ब्याह रचाने की इच्छा जताई है। उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें कई ऑफर मिल रहे हैं और वो उनमें से एक अच्छे रिश्ते पर विचार कर सकती हैं। वो पाकिस्तान में शादी करेंगी, भारत में रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगी और स्विट्जरलैंड या नीदरलैंड में हनीमून मनाने जाएंगी।

पाकिस्तान गई थीं राखी?

राखी सावंत ने टाइम्स ऑफ इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में दावा किया है कि वह पाकिस्तान गई थीं। उन्होंने कहा, “मेरे पास पाकिस्तान से रिश्ते आ रहे हैं। जब मैं पाकिस्तान गई थी तब उन्होंने मेरी हालत देखी थी। उन्होंने देखा था कि मुझे मेरी पिछली शादियों में कितना परेशान किया गया।”

राखी सावंत ने कहा- मुझे पाकिस्तानी लोग पसंद हैं

भारत-पाकिस्तान रिश्तों के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘भारतीय और पाकिस्तान एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते। मुझे पाकिस्तानी लोग बहुत पसंद हैं और मेरे वहां बहुत सारे फैंस हैं।’

इस्लामिक रीति-रिवाज से पड़ोसी मुल्क में करेंगी शादी?

राखी ने डोडी खान के बारे में बात करते हुए कहा, ‘इस्लामिक रीति-रिवाजों के साथ शादी पाकिस्तान में होगी। रिसेप्शन भारत में होगा और हम अपने हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड या नीदरलैंड जाएंगे। हम दुबई में बस जाएंगे।’ बताया जा रहा है कि डोडी एक्टर और पुलिस ऑफिसर दोनों हैं।

राखी को भारत-पाक के रिश्तों के बारे में बताया गया। राखी ने दुबई और अमेरिका जैसी जगहों पर बसे भारतीयों और पाकिस्तानियों का उदाहरण दिए। इतना ही नहीं, राखी ने ये भी कहा कि इस तरह के मिलन से दोनों देशों के बीच शांति बढ़ेगी।

Back to top button