
Tere Ishk Mein: मुंह में सिगरेट, आंखों में आंसू…, टीज़र देख इंटरनेट पर मची हाय-तौबा
Tere Ishk Mein: निर्देशक आनंद एल राय की मूवी तेरे इश्क में की चर्चा लंबे समय से चल रही है। आइए जानते हैं कि इस मूवी किसी एंट्री हुई है।
Tere Ishk Mein: धनुष और कृति सेनन स्टार मूवी तेरे इश्क में सुर्खिया बटोर रहा है। धनुष (Dhanush) के इस मूवी की अनाउंसमेंट काफी समय पहले हुई थी। अब मेकर्स की तरफ फिल्म के लेटेस्ट टीजर के साथ लीड एक्ट्रेस और रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई। सामने आये टीज़र को देखने के बाद आप इस अब तक की जबरदस्त लव स्टोरी को स्क्रीन पर देखने का इंतजार नहीं रोक पाएंगे। रांझणा जैसी अधूरी लव स्टोरी बनाने वाले मेकर्स ने तेरे इश्क में के नए टीज़र में जिस तरह से कृति सेनन (Kriti Sanon) के किरदार को पेश किया है, वो बार-बार देखने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।
यहाँ देखे टीजर
टीज़र की शुरुआत होती है कृति के हाथ में तेल की केन के साथ। बैकग्राउंड में एक खूबसूरत सा म्यूजिक है, जिसे पूरा सुनने का इंतजार बढ़ गया है, और साथ में एक बेहद ही शानदार शायरी। ये शायरी कुछ इस प्रकार है-
“तुम्हें मोहब्बत है मुझसे, ये मैं जानती हूं मगर,
इश्क मुझे भी हो तुमसे, ये ज़रूरी तो नहीं।
तुम अपनी दहशत में उठा लो शहर सर पे,
मैं भी दर्द में कराहूं, ये ज़रूरी तो नहीं।
लाज़मी है कि तुम्हारा ख़ौफ़ डराए मुझको,
पर मैं डर ही जाऊं, ये ज़रूरी तो नहीं।
तुम मंदिरों में, शिवालों में पटक लो माथा,
मुक्ति मिल ही जाए, ये ज़रूरी तो नहीं।”
कब रिलीज होगी तेरे इश्क में
लंबे वक्त से आनंद एल राय की तेरे इश्क में के बारे में बातें हो रही हैं। बीच में इस तरह की खबरें भी आई थीं कि ये मूवी ठंडे बस्ते में चल गई है, लेकिन फिल्म के लेटेस्ट अपडेट ने इस तरह की रिपोर्ट्स को महज अफवाह कर दिया है। गौर करें तेरे इश्क में की रिलीज डेट की तरफ तो 28 नवंबर 2025 को धनुष और कृति सेनन की ये अपकमिंग फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।





