Don 3 Villain: रणवीर सिंह को टक्कर देंगे विक्रांत मैसी, निभाएंगे विलेन का किरदार?

Don 3 Villain: रणवीर सिंह और क‍ियारा आडवाणी स्‍टारर ‘डॉन 3’ में एक द‍िलचस्‍प कास्‍ट‍िंग हुई है। इस सुपरह‍िट फ्रेंचाइज फ‍िल्‍म की शूटिंग भी इसी साल 2025 में शुरू हो जाएगी।

Don 3 Villain: फरहान खान के प्रोडक्शन हाउस में बन रही फिल्म ‘डॉन 3′ पर लगातार अपडेट्स सामने आते रहते हैं। इस फिल्म से एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर दर्शकों को डॉन की कहानी दिखाई जाने वाली है। फिल्म में डॉन का रोल रणवीर सिंह प्ले करने वाले हैं। बीच में ये भी खबरें आई थीं कि मूवी की लीड एक्ट्रेस के लिए कियारा आडवाणी को फाइनल किया गया है। अब इसी कड़ी में विलेन के चेहरे से भी पर्दा उठा दिया गया है। खबर है कि फरहान अख्‍तर ने विलेन के रोल में ’12वीं फेल’ फेम विक्रांत मैसी को कास्‍ट क‍िया है। आइए बताते हैं उनके बारे में….

डॉन 3 का विलेन कौन?

मेकर्स ने फिल्म के लिए विलेन फाइनल कर लिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक विक्रांत मैसी फिल्म में निगेटिव रोल करते नजर आ सकते हैं। बीते कुछ वक्त में विक्रांत मैसी के करियर का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर गया है। बिना किसी हैवी प्रोस्थैटिक या मेकअप के भी उन्होंने अपने किरदारों में जान फूंक दी और एक्टर की जमकर तारीफ हुई। अब 12वीं फेल के लीड एक्टर विक्रांत मैसी को फरहान खान ने अपनी अगली फिल्म के लिए विलेन चुना है तो यह कल्पना करना मुश्किल है कि पर्दे पर रणवीर और विक्रांत मिलकर क्या गजब का माहौल पैदा करेंगे।

विक्रांत मैसी की अभिनय ऑडियंस को खूब पसंद आ रहा है मगर डॉन 3 की खबर के बाद से लोग जरा हैरान हैं। दरअसल अभिनेता के रिटायरमेंट की खबर के बाद हर कोई यही मान रहा था कि अब वो पिक्चर में काम नहीं करेंगे मगर अब वो अपना ही फैसला बदलते दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ये तो  फिल्मों में काम नहीं करने वाले थे ना?’ वहीं एक ने कहा कि  डॉन खूद फिल्म का विलेन है।

Back to top button