समाज के भेदभाव से परेशान हैं ‘दंगल गर्ल’, जेंडर इनइक्वलिटी का आईना दिखाती फिल्म…

Sanya Malhotra: अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा अब तक कई फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखा चुकी हैं। फिल्म ‘कटहल’ और ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ में भी उनके अभिनय को बेहद सराहा गया था।

Sanya Malhotra: एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा जो अपनी अपकमिंग फिल्म मिसेज (Mrs) को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में एक हाउसवाइफ का रोल प्ले करेंगी. समाज में मौजूद जेंडर इनइक्वलिटी पर उनका मानना है कि समाज में महिलाओं से बहुत सी उम्मीदें की जाती हैं, जिनमें सबसे मेन ये है कि बच्चों को जन्म देने के बाद महिलाएं अपना करियर छोड़ देती हैं, लेकिन सिर्फ वो ही क्यों. सान्या का कहना है, ‘ये स्वाभाविक बन चुका है कि महिलाएं बच्चे के बाद नौकरी छोड़ देती हैं, लेकिन बच्चा तो दोनों का है, है न? ये दोनों की जिम्मेदारी है. हमें एक अच्छा बैलेंस बनाने की जरूरत है.’

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

‘द ग्रेट इंडियन किचन’ का हिंदी रीमेक है ‘मिसेज’

‘मिसेज’ मलयालम फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन किचन’ का हिंदी रीमेक है। फिल्म की कहानी में एक महिला घर में शादी करके आती है, जो कि बहुत ही लजीज खाना बनाती है। वो अपने पति को और ससुरालवालों को नए-नए व्यंजन खिलाती है और रोजमर्रा का कामकाज संभालती है, लेकिन वो सिर्फ इन्ही सब कामों में फंसकर रह जाती है और एक वक्त के बाद इन सबसे बुरी तरह पक जाती हैं। उसके बाद कहानी में मोड़ आता है।

फिल्म की बात करें तो सान्या एक नई नवेली दुल्हन के किरदार में दिखाई देती हैं जिसकी जिंदगी में आने वाले वक्त में कई नए मोड़ आने वाले हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से जुड़ी जानकारी का अपडेट शेयर किया था। मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Mrs OTT Release) पर स्ट्रीम किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि मिसेज फिल्म का प्रीमियर अभी तक कई पॉपुलर फिल्म फेस्टिवल में किया जा चुका है। अब आप सान्या मल्होत्रा की मूवी को 7 फरवरी से जी5 पर देख सकते हैं।

Back to top button