
Ibrahim Ali Khan की फिल्म का फर्स्ट लुक जारी, खुशी कपूर संग आएंगे नजर
Ibrahim Ali Khan: सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम जल्द ही एक्टिंग डेब्यू करने वाले हैं। हाल ही में उनकी पहली फिल्म नादानियां का पोस्टर रिलीज हुआ। इस फिल्म में वे खुशी कपूर के साथ दिखाई देंगे।
Ibrahim Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान बॉलीवुड में डेब्यू करने के तैयार है। वह जल्द ही करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन तले बनी फिल्म ‘नादानियां’ से एक्टिंग में डेब्यू करते नजर आएंगे. इस फिल्म से शौना गौतम भी डायरेक्टोरियल डेब्यू करेंगी. शनिवार (1 फरवरी) को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने ‘नादानियां’ का पहला पोस्टर और टाइटल का खुलासा किया है। इस फिल्म में वे खुशी कपूर के साथ दिखाई देंगे।
सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एलान
इस बात की जानकारी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए दी है। पोस्ट में लिखा है, हर प्रेम कहानी में थोड़ी सी नादानी होती है। देखिए नादानियां, जल्द ही आ रही है, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।
इस पोस्ट पर अब लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। एक यूजर ने लिखा, इस फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हूं। वहीं, एक यूजर ने लिखा, “आप दोनों को शुभकामनाएं, फिल्म का इंतजार रहेगा।” हालांकि, कुछ यूजर्स फिल्म में खुशी कपूर की कास्टिंग को लेकर निर्माताओं पर तंज कसते नजर आए।





