Chhaava: रश्मिका के आगे झुके विकी, बोले- ‘महारानी… ’

Chhaava: विकी कौशल और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘छावा‘ लगातार सुर्खियों में है। फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान एक्टर विकी कौशल, रश्मिका के सामने नतमस्तक होते नजर आए।

Rashmika Mandana And Vicky Kaushal: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ (Chhaava) की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने प्रमोशनल इवेंट की दो तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह पैर में फ्रैक्चर के कारण व्हीलचेयर पर बैठी नजर आईं। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘छावा’ के प्रमोशनल इवेंट की दो तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में विक्की पैर में फ्रैक्चर के कारण व्हीलचेयर पर बैठी अभिनेत्री के सामने हाथ जोड़कर झुके हुए दिखाई दिए।

रश्मिका के आगे नतमस्तक हुए विकी

पहली तस्वीर में रश्मिका मंदाना व्हील चेयर पर बैठी हुई हैं और विकी कौशल उनके सामने जमीन पर बैठे हुए हैं। विकी कौशल रश्मिका मंदाना के सामने हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर उन्हें नमस्कार कर रहे हैं जिस पर रश्मिका मंदाना के लिए हंसी रोकना मुश्किल हो रहा है। अगली तस्वीर में रश्मिका मंदाना व्हीलचेयर पर हैं और विकी कौशल उनके ठीक बगल में बैठे हुए हैं। पीछे कुछ कलाकार परफॉर्म कर रहे हैं और छावा का विशाल लोगो भी बैकग्राउंड में देखा जा सकता है।

विक्की कौशल ने रश्मिका मंदाना के भाव से भरे पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में लिखा, “महारानी! आपकी रिकवरी या आपका ठीक होना किसी भी चीज से ज्यादा महत्वपूर्ण है। जल्द मिलते हैं।” हैदराबाद में आयोजित ‘छावा’ के एक प्रमोशनल इवेंट में विक्की, रश्मिका की मदद से तेलुगू में दर्शकों का अभिवादन करते नजर आए थे। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि हैदराबाद में आकर उन्हें काफी अच्छा लगा।

अभिनेत्री को जिम सेशन के दौरान दाहिने पैर में गंभीर चोट लग गई थी। ‘छावा’ के निर्माताओं ने हाल ही में बहुप्रतीक्षित फिल्म के गाने ‘जाने तू’ को जारी किया। संगीतकार एआर रहमान ने गाने को तैयार किया है और गायक अरिजीत सिंह ने गाया है। इरशाद कामिल ने गाने के बोल लिखे हैं। ‘जाने तू’ गाने में छत्रपति संभाजी महाराज (विक्की कौशल) और उनकी पत्नी महारानी येसुबाई (रश्मिका मंदाना) के बीच शानदार केमिस्ट्री दिखी। ‘छावा’ 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Back to top button