
महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष का वॉकआउट, मौतों का सही आंकड़ा जारी करने को लेकर हंगामा
Maha Kumbh 2025: बजट सेशन के तीसरे दिन सोमवार को विपक्ष ने लोकसभा में महाकुंभ में भगदड़ से हुई मौतों को लेकर जमकर हंगामा किया। विपक्षी सांसदों ने स्पीकर से कहा कि सरकार भगदड़ से हुई मौतों का सही आंकड़ा जारी करे।
Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान मची भगदड़का मुद्दा विपक्ष लगातार उठा रहा है. 1 फरवरी, शनिवार को जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने के लिए उठीं तब भी विपक्ष ने यह मुद्दा उठाया और सांकेतिक वाकआउट भी किया. अब इसको लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बड़ा फैसला किया
मृतकों का सही आंकड़ा नहीं बताने का आरोप
विपक्षी दलों के सदस्यों ने ‘प्रधानमंत्री जवाब दो’ और ‘शेम शेम’ के नारे लगाए। बता दें कि मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई थी। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का आरोप है कि सरकार ने इस घटना में मृतकों का सही आंकड़ा नहीं बताया।
क्या बोली सपा?
बता दें सपा इस मुद्दे पर केंद्र और योगी सरकार को घेरने की कोशिश में लगी है. सोमवार को सपा सांसद रामगोपाल यादव ने इस मुद्दे पर बीजेपी को घेरा. उन्होंने कहा कि कुंभ हादसे में मारे गए लोगों की सूची जारी नहीं हुई, संसद में श्रद्धांजलि नहीं दी गई.
इससे पहले संसद के निचले और ऊपरी दोनों सदन में ही जमकर हंगामा हुआ। इस वजह से बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही बाधित हुई। विपक्षी सांसद महाकुंभ भगदड़ की घटना समेत कई मुद्दों पर सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर रहे थे। राज्यसभा में दूसरे दिन की कार्यवाही भी शुरू हुई तो विपक्षी दलों के सभी सांसद राज्यसभा से बाहर चले गए। बजट सत्र का पहला भाग 13 फरवरी तक जारी रहेगा और दोनों सदन 4 अप्रैल को सत्र के समापन के साथ अवकाश के बाद 10 मार्च को फिर से मिलेंगे।





