
Kannappa: गले में रुद्राक्ष, माथे पर त्रिपुंड… प्रभास की फिल्म ‘कन्नप्पा’ का फर्स्ट लुक जारी
Kannappa First Look: प्रभास की फिल्म कन्नप्पा का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म से कुछ समय पहल अक्षय कुमार का लुक सामने आया था और अब प्रभास का लुक भी आ गया है.
Kannappa First Look: साउथ इंडस्ट्री में इन दिनों पौराणिक कथाओं पर फिल्में बनाने की होड़ मची हुई है। ‘कांतारा’, ‘आदिपुरुष’, ‘कल्कि 2898 AD’ जैसी फिल्मों के बाद जहां अब इनके सीक्वल और प्रीक्वल पर काम चल रहा है, वहीं ‘रामायण’ से लेकर ‘कन्नप्पा‘ जैसी फिल्में भी आ रही हैं। बीते दिनों विष्णु मांचू स्टारर ‘कन्नप्पा’ से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया था, जिसमें वह भगवान शिव बने हैं। अब सुपरस्टार प्रभास का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है। वह फिल्म में ‘रुद्र’ की भूमिका में हैं, जो भगवान शिव का भक्त है।
‘रुद्र’ अवतार में नजर आए प्रभास
सुपरस्टार प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी अपकमिंग मूवी ‘कन्नप्पा’ से अपना लुक शेयर किया है। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट किया है, जिसमें वो ‘रुद्र’ अवतार में नजर आर रहे हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए प्रभास ने कैप्शन में लिखा, ‘ॐ दिव्य संरक्षक ‘रुद्र’ॐ’। ‘रुद्र’ के रूप में अपने लुक का अनावरण। ‘कन्नप्पा’ में अडिग रक्षक के रूप में शक्ति और ज्ञान का अवतार। भक्ति, त्याग और प्रेम की एक कालातीत यात्रा। फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’
अक्षय का लुक आया था सामने
बता दें कुछ समय पहले अक्षय कुमार ने कन्नप्पा से अपना लुक शेयर किया था. जिसमें वो शिव के अवतार में नजर आए थे. उन्होंने हाथ में त्रिशूल और डमरू पकड़ा हुआ था. माथे पर भस्म लगी हुई और गले में रुद्राक्ष की माला पहने नजर आए थे. अक्षय के इस लुक को भी काफी पसंद किया गया था.
रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय औक प्रभास के साथ इस फिव्म में काजल अग्रवाल भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी. अक्षय और प्रभास का लुक सामने आ गया है अब फैंस काजल के लुक का इंतजार कर रहे हैं. ये एक तेलुगू पौराणिक फिल्म है जिसे मुकेश कुमार सिंह और मोहन बाबू डायरेक्ट कर रहे हैं.
बता दें कन्नप्पा भगवान शिव के भक्त कन्नप्पा पर आधारित है. फिल्म में विष्णु मांचू भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. इस फिल्म से अक्षय कुमार तेलुगू इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं





