
भाई की शादी में जुटी Priyanka Chopra, कर रही हैं डांस परफॉर्मेंस की तैयारी
Priyanka Chopra: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने ससुरालवालों और बेटी के साथ भारत आई हैं। प्रियंका ने अपने घर पर होने जश्न की तैयारी के फोटोज शेयर किए हैं साथ में बताया है कि वह कुछ दिन मजे करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के लिए इस वक्त मुंबई में हैं और पूरी फैमिली संग जमकर इंजॉय कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर झलक दिखाई है कि कैसे पूरा परिवार शादी के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है।

प्रियंका चोपड़ा भाई सिद्धार्थ की शादी के लिए भारत आई हैं। उन्होंने फोटोज के साथ कैप्शन लिखा है, ‘शादी का घर और जश्न कल से शुरू हो रहा है। मेरे भाई सिद्धार्थ की शादी नीलिमा उपाध्याय से है। संगीत की प्रैक्टिस और फैम जैम (परिवार की साथ में मस्ती)। घर पर आकर बहुत अच्छा लग रहा है।

मेरा दिल भरा हुआ है और शेड्यूल भी। कौन कहता है कि शादी आसान होती है? कोई नहीं लेकिन क्या मजा आता है? बिल्कुल। कुछ दिनों का बेसब्री से इंतजार है।’

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा काफी समय के बाद शादी करने जा रहे हैं। शादी से पहले उनके रिलेशन की खबरें तृप्ति डिमरी के साथ उड़ी थीं। ऐसा माना जा रहा था कि ये दोनों शादी करेंगे लेकिन ऐसा हो न सका।

प्रियंका द्वारा शेयर की गई इन तस्वीर को देखकर आप समझ ही सकते हैं कि वो कितनी एक्साइटेड हैं। देसी गर्ल न केवल घरवालों के साथ डांस की तैयारी कर रही हैं बल्कि हर पल को एन्जॉय कर रही हैं।