
‘Chhaava’ की रिलीज से महादेव की शरण में विक्की कौशल, मंदिर में किया पूजा-पाठ
Vicky Kaushal Viral Video: अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन शुरू करने से पहले विक्की कोशल घृष्णेश्वर मंदिर में शिवलिंग की आरती उतारते दिखे. विक्की ‘छावा’ के लिए पूजा-पाठ करते नजर आए.
Vicky Kaushal Viral Video: विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ (Chhaava) को लेकर फैंस में गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म वैलेंटाइन्स डे के मौके पर 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. ‘छावा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसने दर्शकों में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. वहीं इस ऐतिहासिक ड्रामा के प्रमोशन की शुरुआत करने से पहले उन्होंने औरंगाबाद के घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विक्की कौशल का वायरल वीडियो
मंदिर में विधि-विधान से की पूजा
Vicky Kaushal ने गुरुवार को औरंगाबाद के घृष्णेश्वर मंदिर में शिव पूजा की। उन्होंने अपनी फिल्म ‘छावा’ की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा। जयपुर में फिल्म के प्रमोशन के दौरान विक्की ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने इस रोल के लिए कैसे तैयारी की।
विक्की कौशल के करियर की हाइएस्ट ओपनर फिल्मों की बात करें तो पहले नंबर पर अब तक ‘बैड न्यूज’ का दबदबा है. 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में 8.62 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी. दूसरे नंबर पर 8.20 करोड़ के कलेक्शन के साथ ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ है. 7.53 करोड़ रुपए के ओपनिंग कलेक्शन के साथ ‘राजी’ तीसरे नंबर पर और 5.75 करोड़ की कमाई के साथ ‘सैम बहादुर’ चौथे नंबर पर है. वहीं ‘जरा हटके जरा बचके’ पांचवें नंबर पर है जिसने 5.59 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी.





