
अजित कुमार की फिल्म ‘विदामुयार्ची’ ने तोड़े कई रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका
Vidaamuyarchi: मगिज थिरुमेनी द्वारा निर्देशित तृषा कृष्णन और अजित कुमार की एक्शन थ्रिलर ‘विदामुयार्ची’ ने अपने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया।
Vudaamuyarchi Box Office Collection: अजित कुमार की मच अवेटेड एक्शन थ्रिलर ‘विदामुयार्ची’ सिनेमाघरों में 6 फरवरी को रिलीज हुई है और इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. इस साउथ इंडियन फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी धमाकेदार कमाई की थी। इस फिल्म को रिलीज के पहले दिन देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी. इसी के साथ ‘विदामुयार्ची’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. चलिए यहां जानते हैं अजित कुमार की फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन कितना रहा है?
विदामुयार्ची की पहले दिन की कमाई
सैकनिल्क के मुताबिक, अजित कुमार की ‘विदामुयार्ची’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ रुपए कमाए, जिसमें तमिलनाडु से 21.5 करोड़ रुपए का बिजनेस हुआ। जबकि फिल्म ने तमिलनाडु में धांसू कमाई की। वहीं तेलुगु और हिंदी में भी शानदार कलेक्शन किया।
जित कुमार ने इस फिल्म से बड़े पर्दे पर 2 साल बाद कमबैक कर बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, ‘विदामुयार्ची’ ने रिलीज के पहले दिन भारत में 22 करोड़ से ओपनिंग की है। खास बात तो यह है कि अजित कुमार की फिल्म ‘विदामुयार्ची’ का तमिलनाडु के थिएटर में सुबह 4 बजे का शो लगा था। किसी ने उम्मीद भी नहीं कि थी की इतनी सुबह के शो हाउसफुल हो जाएंगे।





