
ANR भारत का गौरव; परिवार से मिलकर PM Modi ने जताई ख़ुशी…
Nagarjuna Meets PM Modi: अभिनेता नागार्जुन से शुक्रवार को संसद भवन में हुई मुलाकात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एएनआर भारत का गौरव हैं और उनके परिवार से मिलकर उन्हें खुशी हुई।
अभिनेता नागार्जुन के साथ उनकी पत्नी अमला अक्किनेनी, बेटे नागा चैतन्य और बहू शोभिता धूलिपाला भी मौजूद थीं। नागार्जुन ने पीएम मोदी को पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. यार्लागड्डा लक्ष्मी प्रसाद की पुस्तक ‘अक्किनेनी का विराट व्यक्तित्व’ भेंट की।
पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेता और उनके परिवार से हुई मुलाकात को खुशी वाला बताया। उन्होंने लिखा, “नागार्जुन गारू और उनके परिवार से मिलकर बहुत प्रसन्नता हुई। एएनआर भारत का गौरव हैं और उनकी शानदार प्रस्तुतियां आने वाली पीढ़ियों को उत्साहित करती रहेंगी।”
It was indeed a delight to meet you Nagarjuna Garu along with your family. ANR Garu is the pride of India and his iconic performances will continue to enthral generations to come. https://t.co/nOL8qooWkD
— Narendra Modi (@narendramodi) February 7, 2025
अभिनेत्री और नागार्जुन की बहू शोभिता धुलिपाला ने पीएम मोदी को आंध्र प्रदेश की पारंपरिक हस्तकला कोंडापल्ली बोम्माला (नृत्य करने वाली गुड़िया) भेंट की। शोभिता ने बताया कि व्यक्तिगत रूप से यह गुड़िया उनके लिए बहुत खास है, क्योंकि यह उनके बचपन की यादों से जुड़ी हुई है। प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने तेलुगू अभिनेता अक्किनेनी नागेश्वर राव (एएनआर) को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। पद्म भूषण पुरस्कार विजेता डॉ. यार्लागड्डा लक्ष्मी प्रसाद ने भारतीय सिनेमा में एएनआर के योगदान को सम्मानित करने के लिए “अक्किनेनी का विराट व्यक्तित्व” शीर्षक से श्रद्धांजलि पत्र प्रस्तुत किया था।
इस अवसर पर शोभिता और चैतन्या ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि यह ना केवल उनके परिवार के लिए बल्कि एएनआर के प्रशंसकों और भारतीय फिल्म प्रेमियों के लिए भी गर्व की बात है। शोभिता ने मुलाकात की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं, जिसमें वह प्रधानमंत्री मोदी को कोंडापल्ली बोम्माला भेंट करती नजर आई थीं।
उन्होंने लिखा था, “आज संसद भवन में हुई मुलाकात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का तहे दिल से आभार। ‘अक्किनेनी का विराट व्यक्तित्व’ प्रस्तुत करना सम्मान की बात थी, जो एएनआर गारू की सिनेमाई विरासत को श्रद्धांजलि है। मुझे कोंडापल्ली बोम्मालु (नृत्य करने वाली गुड़िया) कितनी पसंद है। यह मेरे बचपन की यादों से जुड़ी है, जब मैं तेनाली में अपने दादा-दादी के घर में रहती थी। इस पारंपरिक हस्तशिल्प को उपहार में देकर मुझे बहुत खुशी हुई और यह जानकर अच्छा लगा कि प्रधानमंत्री जी इसके इतिहास और आंध्र प्रदेश की कला संस्कृति से परिचित हैं।”
Profoundly thankful to Hon'ble Prime Minister @narendramodi ji for today's meeting at Parliament House. It was an honor to present 'Akkineni Ka Virat Vyaktitva' by Padma Bhushan awardee Dr.
— Nagarjuna Akkineni (@iamnagarjuna) February 7, 2025
Yarlagadda Lakshmi Prasad, a tribute to my father ANR garu's cinematic heritage. Your… pic.twitter.com/FLXUIDQGYA
तेलुगु स्टार नागार्जुन ने भी प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, “संसद भवन में आज की मुलाकात के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी का बहुत-बहुत धन्यवाद। ‘अक्किनेनी का विराट व्यक्तित्व’ प्रस्तुत करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। मेरे पिता एएनआर गारू की सिनेमाई विरासत को आपकी मान्यता हमारे परिवार और प्रशंसकों के लिए बहुत खास है।”
उल्लेखनीय है कि साल 2024 में ‘मन की बात’ संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने अक्किनेनी नागेश्वर राव के साथ ही भारतीय सिनेमा के तीन अन्य महान कलाकारों राज कपूर, मोहम्मद रफी और तपन सिन्हा को श्रद्धांजलि दी थी। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में अक्किनेनी नागेश्वर राव की तारीफ भी की थी। ‘मन की बात’ के दौरान पीएम मोदी ने कहा था, “अक्किनेनी नागेश्वर राव गारू ने तेलुगू सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनकी फिल्मों ने भारतीय परंपराओं और मूल्यों को बहुत अच्छे से पेश किया।”
यह भी पढ़ें…
नीति आयोग के सम्मेलन में ‘विकसित भारत’ के रोडमैप पर चर्चा
बीजेपी ने कांग्रेस के दावों की खोली पोल, एनडीए के कार्यकाल में पैदा हुई 17.9 करोड़ नौकरियां
‘महाराष्ट्र में 5 महीने में 39 लाख जोड़े गए नए वोटर?’ EC से राहुल गाँधी ने माँगा जवाब





