प्रियंका चोपड़ा ने पति निक संग लगाया ठुमका, अंबानी परिवार भी दिखा मस्ती में…

Priyanka Chopra Brother Wedding: प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी हो चुकी है और दूल्हे की बहन यानी कि एक्ट्रेस का शानदार लुक भी सामने आ चुका है। 

Priyanka Chopra Brother Wedding: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका के भाई ने नीलम उपाध्याय से शादी की है। सिद्धार्थ और नीलम की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इसी बीच अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रियंका अपने भाई की बारात में पति निक संग झूम कर नाचती नजर आ रही हैं। उनके साथ अंबानी परिवार भी एंजॉय करता दिख रहा है।

बारात में झूम कर नाचीं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने भाई की शादी में एक्वा ब्लू कलर का स्ट्रिपलेस लहंगा पहना था। उनका ये लुक पूरी शादी में छाया रहा। इसी बीच अब प्रियंका एक वीडियो सामने आया है जो इस वक्त इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो में प्रियंका अपने भाई सिद्धार्थ की बारात में खुशी से झूमती नजर आ रही हैं। वहीं, प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस भी उनका पूरा साथ देते दिख रहे हैं।

शादी से कुछ समय पहले रेड और गोल्डन अटायर में परिणीति अपनी गाड़ी में पति के साथ स्पॉट हुईं। शादी के लिए रेडी होकर वो वेन्यू पर पहुंचीं। जिसके बाद प्रियंका और परिणीति के मनमुटाव की अफवाह पर भी विराम लग गया। 

Back to top button