
Chhaava की शूटिंग के दौरान विक्की कौशल के पर्सनालिटी में बड़ा बदलाव, कैटरीना का बयान…
Chhaava Release: लक्ष्मण उतेकर की फिल्म छावा बस चंद दिनों में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। रिलीज के पहले विक्की कौशल अपने पर्सनालिटी में हुए बदलाव और कैटरीना कैफ के रिएक्शन पर बात की है।
Chhaava Release: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों फिल्म ‘छावा’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वो छत्रपति संभाजी महाराज का रोल प्ले करते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना भी हैं, जिन्होंने उनकी पत्नी येसुबाई का किरदार निभाया है। ऐसे में मूवी की रिलीज से पहले दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रोड्यूसर दिनेश विजान, डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर के साथ विक्की और रश्मिका ने शिरकत की। इस दौरान एक्टर ने बताया कि उन पर संभाजी महाराज के कैरेक्टर का कितना प्रभाव रहा और साथ ही उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख वाइफ कटरीना कैफ का रिएक्शन कैसा था।
“12 घंटे शूटिंग, 2 घंटे ट्रेनिंग और फिर 2 घंटे एक्शन…
विक्की ने खुलासा किया कि ‘छावा’ की शूटिंग के बाद भी उनके किरदार की झलक उनके व्यवहार में नजर आई, जिसे उनकी पत्नी कैटरीना कैफ ने महसूस किया। एक्टर ने ने बताया कि फिल्म के लिए शूटिंग का शेड्यूल बेहद टाइट था। “12 घंटे शूटिंग, 2 घंटे ट्रेनिंग और फिर 2 घंटे एक्शन रिहर्सल के बाद घर लौटते ही सीधा बेड पर गिर जाना। पूरी तरह से काम में डूबे रहने की वजह से पर्सनल जिंदगी के लिए वक्त निकालना मुश्किल हो जाता है।”
Katrina Kaif’s reaction to #VickyKaushal still being in his #Chhaava character at home?
— HT City (@htcity) February 11, 2025
He talks about it, right here at #HTCityStarsInTheCity! pic.twitter.com/8HjOYrbDcz
एक्टर ने आगे बताया कि छावा के किरदार में वो इतने डूब चुके थे कि कैटरीना ने उनमें अहम बदलाव देखे। विक्की ने कहा, “लक्ष्मण सर ने भी नोटिस किया कि मेरी वॉक में ‘छत्रपति संभाजी’ जैसी ग्रेस आ गई थी। लेकिन ये बदलाव किसी को बुरा नहीं लगा, कैटरीना को भी नहीं। उन्होंने कहा- ‘ये तो बहुत सही लग रहा है!’”
छावा की एडवांस बुकिंग के लिए थिएटर्स की टिकट खिड़की 9 फरवरी को ही खोल दी गई थी। बुकिंग ओपन होते ही लोग पहले से ही टिकट खरीद रहे हैं। एडवांस बुकिंग में ही छावा ने करोड़ों रुपये कमा लिए हैं। सैकनिल्क के मुताबिक, विक्की कौशल की फिल्म ने रिलीज से पहले ही प्री-बुकिंग में करीब 5.65 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। अब तक छावा के 2 लाख से ऊपर टिकट्स बिक चुके हैं।





